
हिल गया मार्केट! 29.9kmpl का रिकॉर्डतोड़ माइलेज! इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ये टाटा SUV, टॉप स्पीड 222 km/h
हाइपेरियन-पावर्ड टाटा सिएरा (Tata Sierra) ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस एसयूवी ने सिर्फ 12 घंटे में 29.9 kmpl की धांसू माइलेज दी, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (India Book of Records) में दर्ज किया गया है।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) की नई और हाई-टेक SUV टाटा सिएरा (Tata Sierra) ने लॉन्च होते ही ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। टाटा सिएरा ने अधिकतम माइलेज का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (India Book of Records) में अपना नाम दर्ज करा लिया है। जी हां, क्योंकि सिर्फ 12 घंटे की लगातार ड्राइव में सिएरा (Tata Sierra) ने शानदार 29.9 kmpl का माइलेज देकर पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Sierra
₹ 11.49 - 20.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 10.95 - 19.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
NATRAX इंदौर में हुई टेस्टिंग
आपको बता दें कि ये टेस्ट NATRAX इंदौर में आयोजित किया गया था, जिसे पिक्सल मोशन टीम (Pixel Motion Team) ने 30 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पूरा किया। ड्राइवर केवल छोटे-छोटे ब्रेक लेकर बदले गए और रिकॉर्ड उसी दिन सर्टिफाइड भी कर दिया गया।
1.5L Hyperion पेट्रोल इंजन का कमाल
इस माइलेज रिकॉर्ड के पीछे का असली हीरो टाटा सिएरा (Tata Sierra) का 1.5L Hyperion पेट्रोल इंजन रहा। टाटा की नई हाइपेरियन (Hyperion) इंजन तकनीक इस रिकॉर्ड की सबसे बड़ी वजह है। यह इंजन सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि स्मूद ड्राइव, पावर और रिफाइनमेंट का बेहतरीन संतुलन है।
इसके कुछ खास टेक्निकल बेनिफिट्स की बात करें तो ये एडवांस्ड कम्बशन सिस्टम, टॉर्क-रिच परफॉर्मेंस बैंड, कम फ्रिक्शन वाली आर्किटेक्चर और लम्बे समय तक स्टेबल व एफिशिएंट फ्यूल डिलीवरी के साथ आता है। इन्हीं खूबियों ने 12 घंटे की लगातार ड्राइव में इंजन को बिना थके टॉप एफिशिएंसी पर बनाए रखा।
बाउंड्री-पुशिंग टेक्नोलॉजी
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के CPO मोहन सावरकर ने कहा कि सिएरा के शुरुआती सफर में ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना हमारे लिए गर्व की बात है। हाइपेरियन इंजन को पेट्रोल पावरट्रेन की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है और यह रिकॉर्ड उसी मेहनत का सबूत है। उन्होंने कहा कि इससे सिएरा की वैल्यू और मजबूत होती है, क्योंकि ग्राहक अब सिर्फ स्टाइल और फीचर्स नहीं, बल्कि बेस्ट-इन-क्लास माइलेज भी पा रहे हैं।
माइलेज के साथ परफॉर्मेंस भी लाजवाब
इसी टेस्टिंग के दौरान सिएरा ने 222 km/h की टॉप स्पीड भी हासिल की। ग्राहकों के लिए आने वाली कारों की टॉप स्पीड 190 km/h तक सीमित रहेगी, ताकि सेफ्टी नॉर्म्स का पालन हो सके।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




