लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ हाइब्रिड, ईवी और फ्लेक्स फ्यूल SUV, लिस्ट में टाटा और मारुति भी, कीमत 10 लाख से कम
इन अपकमिंग एसयूवी में हाइब्रिड और ईवी के साथ फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली एसयूवी भी शामिल हैं। खास बात है कि इन एसयूवी की कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

इंडियन मार्केट में कई धांसू SUVs की एंट्री होने वाली है। ऐसे में अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इन अपकमिंग एसयूवी में हाइब्रिड और ईवी के साथ फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली एसयूवी भी शामिल हैं। खास बात है कि इन एसयूवी की कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। लॉन्च होने वाली इन एसयूवी में मारुति सुजुकी के साथ टाटा मोटर्स और हुंडई की कारें भी शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
Tata Punch Flex Fuel
टाटा मोटर्स भारत में पंच फ्लेक्स फ्यूल को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत लगभग 7 से 11 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह टाटा मोटर्स का पहला फ्लेक्स-फ्यूल वीइकल होगा। यह मौजूदा पंच पर बेस्ड होगा। हालांकि, इस वर्जन में एक मॉडिफाइड 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का यूज किया जाएगा, जो E85 को सपोर्ट करेगा। एसयूवी में ईसीयू, फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम और एग्जॉस्ट आफ्टर-ट्रीटमेंट सेटअप में अपग्रेड किए जाएंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Vision S
₹ 10.5 - 17.5 लाख
Mahindra Vision X
₹ 11 - 18 लाख
Mahindra Vision T
₹ 12.5 - 20 लाख
Mahindra Vision SXT
₹ 13.5 - 22 लाख
Maruti Suzuki YMC
₹ 14 - 18 लाख
Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख
Maruti Suzuki Y43
मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारत में इग्निस हैचबैक का प्रोडक्शन बंद किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इग्निस की जगह एक नई गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम Y43 है। यह माइक्रो-एसयूवी मारुति सुजुकी की नई एंट्री-लेवल एसयूवी होगी। इसका मुकाबला टाटा पंच, हुंडई एक्सटर और सिट्रोएन C3 से होगा। इसमें 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी इसे नेक्सा डीलरशिप से सेल कर सकती है। लॉन्च की बात करें तो, इसके 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक आने की उम्मीद है। इसकी कीमत लगभग 5 से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Mahindra Vision S
महिंद्रा 2027 तक अपनी अपकमिंग विजन S एसयूवी को मार्कट में लॉन्च कर सकता है। यह एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। इसकी कीमत 9 लाख से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है। विजन एस NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें फोर्ड ब्रोंको और लैंड रोवर डिफेंडर जैसी गाड़ियों से इंस्पायर्ड रगेड स्टाइलिंग होगी। विजन एस में राउंड एलईडी हेडलाइट्स, बड़े वील आर्च और टेलगेट पर लगा स्पेयर वील शामिल हैं। यह पहले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी और बाद में इसके हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन भी आएंगे।
Hyundai Bayon-Based SUV
हुंडई इंडियन मार्केट के लिए एक बिल्कुल नई क्रॉसओवर एसयूवी डिवेलप कर रही है। यह ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली बेयॉन पर बेस्ड होगी। इसके 2026 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर, निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर को टक्कर देगी। डिजाइन की बात करें तो, इस एसयूवी में रगेड क्रॉसओवर स्टाइलिंग होगी। इसमें स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, रूफ रेल्स और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स देखने को मिल सकते हैं। हुंडई द्वारा बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है। इस एसयूवी में एक नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो हाइब्रिड रेडी होगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


