
इस बाइक के इंजन में आई समस्या! अपडेट कराने को कंपनी ने बुलाया वापस, ग्लोबल रिकॉल जारी
हुस्क्वर्ना ने अपनी धांसू बाइक स्वार्टपिलेन 401 (Husqvarna Svartpilen 401) के लिए ग्लोबल रिकॉल जारी किया है। जानकारी के मुताबिक इसके इंजन स्टॉलिंग में कुछ समस्या आई है, जिसको ठीक करने के लिए ECU अपडेट काफी जरूरी है। इसके मद्देनजर कंपनी ने ग्लोबल रिकॉल जारी किया है।
हुस्क्वर्ना (Husqvarna) की फेमस स्ट्रीट बाइक Svartpilen 401 को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने 2024 से 2026 मॉडल्स के लिए ग्लोबल सेफ्टी रिकॉल जारी किया है, जिसकी वजह इंजन में लो-RPM पर स्टॉल होने की संभावित समस्या है, जिसे ठीक करने के लिए बाइक्स में ECU (Engine Control Unit) का सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट बिल्कुल फ्री में किया जाएगा। इसे केवल ऑफिशियल Husqvarna डीलरशिप पर ही लागू किया जाएगा।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Triumph Thruxton 400
₹ 2.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson X440 T
₹ 2.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Zontes GK350
₹ 3.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bear 650
₹ 3.39 - 3.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BSA Gold Star 650
₹ 3 - 3.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

QJ Motor SRV 300
₹ 3.19 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है समस्या?
हुस्क्वर्ना मोबिलिटी (Husqvarna Mobility) ने अपनी इंटरनल क्वॉलिटी चेक्स के दौरान पाया कि कुछ परिस्थितियों में बाइक के लो-रेव्स पर इंजन स्टॉल हो सकता है, यानी बहुत कम स्पीड या धीमे ट्रैफिक में चलते समय इंजन अचानक बंद हो सकता है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि ऐसे बहुत कम केस सामने आए हैं, लेकिन सेफ्टी से समझौता न हो, इसलिए बड़े पैमाने पर प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया है।
ECU सॉफ्टवेयर अपडेट
यह अपडेट सिर्फ समस्या ठीक नहीं करता, बल्कि बाइक के परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाता है। इससे इंजन स्टॉलिंग की समस्या खत्म हो जाएगी और लो-एंड टॉर्क में सुधार आएगा। इसके साथ ही इंजन का रिस्पॉन्स और स्टेबिलिटी बेहतर होगी। इससे ट्रैफिक में बाइक ज्यादा स्मूद और प्रेडिक्टेबल होगी। इसका मतलब इस रिकॉल के बाद आपकी Svartpilen 401 पहले से ज्यादा रिफाइंड महसूस होगी।
कौन-कौन से मॉडल प्रभावित?
इस रिकॉल में 2024 Husqvarna Svartpilen 401, 2025 Husqvarna Svartpilen 401 और 2026 Husqvarna Svartpilen 401 जैसे मॉडल शामिल हैं। ये सभी बाइक्स ECU अपडेट के लिए रिकॉल की गई हैं।
अपडेट बिल्कुल फ्री – कैसे करवाएं?
हुस्क्वर्ना (Husqvarna) सभी ओनर्स को सीधे लेटर या मेल भेजकर जानकारी देगी और डीलरशिप पर अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए इंवाइट करेगी। इसे अपडेट करवाने का तरीका बिल्कुल सरल रखा जाएगा। इसके लिए आपको अपने नजदीकी अधिकृत Husqvarna डीलरशिप में स्लॉट बुक करके जाना होगा, जहां आपकी बाइक में ECU अपडेट फ्री में इंस्टॉल किया जाएगा। यह पूरा प्रॉसेस ऑफिशियल नेटवर्क में ही किया जाएगा।
कैसे चेक करें?
अगर आप सुनिश्चित नहीं हैं कि आपकी बाइक रिकॉल में शामिल है या नहीं, तो आप Husqvarna की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। यहां सर्विस सेक्शन में अपनी बाइक का VIN नंबर डालें, जहां आपको रिकॉल की स्थिति और नजदीकी अधिकृत सर्विस सेंटर की लिस्ट भी मिल जाएगी।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




