Hindi Newsऑटो न्यूज़Huawei Launches the World First Car With Helmet Airbag
इस कंपनी ने कर दिया कमाल, कार में पैसेंजर सेफ्टी के लिए बना दिया हेलमेट एयरबैग; इस कार में मिलेगा

इस कंपनी ने कर दिया कमाल, कार में पैसेंजर सेफ्टी के लिए बना दिया हेलमेट एयरबैग; इस कार में मिलेगा

संक्षेप:

आपने कई बार सुना होगा कि किसी कार ड्राइवर का इस वजह से चालान कट गया, क्योकि उसने हेलमेट नहीं पहना था। हालांकि, टेक्निकल गलती की वजह से ऐसा होता है। अब आपसे ये कहा जाए कि अब कार में भी हेलमेट की सेफ्टी मिलेगी, तो आपको सुनकर थोड़ी हैरत तो जरूर होगी।

Dec 26, 2025 09:49 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आपने कई बार सुना होगा कि किसी कार ड्राइवर का इस वजह से चालान कट गया, क्योकि उसने हेलमेट नहीं पहना था। हालांकि, टेक्निकल गलती की वजह से ऐसा होता है। अब आपसे ये कहा जाए कि अब कार में भी हेलमेट की सेफ्टी मिलेगी, तो आपको सुनकर थोड़ी हैरत तो जरूर होगी। दरअसल, ऑटोमोबाइल सेक्टर पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए लगातार नए-नए टेक्नोलॉजी ला रही है। अब इसमें चीनी कंपनी हुवावे (Huawei) का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, इस कंपनी से जुड़ा ब्रांड Luxeed कार की सीट में इंटीग्रेटेड हेलमेट एयरबैग का सेफ्टी फीचर लाने की तैयारी में है। इसे अभी तक किसी भी कार में नहीं देखा गया।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

रिपोर्ट्स के मुताबिक Luxeed V9 इलेक्ट्रिक MPV के सीट में इंटीग्रेटेड हेलमेट एयरबैग दिया जाएगा। यह MPV साल 2026 की पहली छमाही में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन इस सेफ्टी तकनीक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। Luxeed V9 का सबसे अनोखा फीचर इसका हेलमेट एयरबैग सिस्टम है, जो सीधे सीट में इंटीग्रेट होगा। टक्कर की स्थिति में सीट अपने आप पीछे की ओर खिसककर सुरक्षित पोजिशन में आ जाएगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.44 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.9 - 15.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस SUV में मिलेगा 540° कैमरा, कार के नीचे-ऊपर तक सब स्क्रीन पर दिखेगा

इसके साथ ही, साइड एयरबैग और हेलमेट एयरबैग एक साथ डिप्लॉय होंगे। यह एयरबैग यात्री के सिर को चारों ओर से कवर करेगा। इसमें एक छोटा एक्सटेंशन भी होगा, जो चेहरे के निचले हिस्से और गर्दन को सुरक्षा देगा। इसका मकसद सिर और गर्दन पर लगने वाले गंभीर झटकों को कम करना है, जो आमतौर पर एक्सीडेंट में सबसे ज्यादा जोखिम वाले हिस्से होते हैं। कुल मिलाकर ये कार के अंदर पैसेंजर की सेफ्टी में गजब का इजाफा कर देगा।

ये भी पढ़ें:सर्दी के दिनों में कार की विंडशील्ड पर इसलिए जमती है भाप, ऐसे हटाएं

2023 में पेश किया गया थी फीचर
इस हेलमेट एयरबैग टेक्नोलॉजी को सबसे पहले यानफेंग ऑटोमोटिव इंटीरियर्स ने 2023 में पेश किया था। यानफेंग दुनिया की बड़ी ऑटो इंटीरियर कंपनियों में से एक है, जो वोग्सवैगन, BMW, टोयोटा, जनरल मोटर्स, BYD और जीली जैसी कंपनियों के साथ काम करती है। यानफेंग द्वारा डेवलप यह सीट आर्किटेक्चर बड़ी एंगल तक रीक्लाइन हो सकता है। सीट रोटेशन सपोर्ट करता है। आगे-पीछे ज्यादा स्लाइडिंग की सुविधा देता है। ये सभी फीचर्स खासतौर पर प्रीमियम MPV के केबिन कंफर्ट और सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।