
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! फुल चार्ज पर 3000 Km से ज्यादा दौड़ेगी इलेक्ट्रिक कार, 5 मिनट में 100% चार्ज
इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में चीनी टेक कंपनी हुआवेई (Huawei) एक शानदार इनोवेशन कर चुकी है। कंपनी ने इसी साल जुलाई में एक नई सॉलिड-स्टेट इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी डेवलप करने का दावा किया था। ये सिंगल चार्ज पर 3000Km से ज्यादा की रेंज देगी।
इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में चीनी टेक कंपनी हुआवेई (Huawei) एक शानदार इनोवेशन कर चुकी है। कंपनी ने इसी साल जुलाई में एक नई सॉलिड-स्टेट इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी डेवलप करने का दावा किया था। ये सिंगल चार्ज पर 3000Km से ज्यादा की रेंज देगी। इसके अलावा, इसे केवल 5 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। कंपनी इस पर काम कर रही है। यदि 2027 तक डेवलप किया जा सकता है। हालांकि, ये काफी महंगी टेक्नोलॉजी होगा। जिसके 1kWh का खर्च करीब 1.20 लाख रुपए तक होगा। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।






5 मिनट में फुल चार्ज होगी बैटरी
कंपनी द्वारा दायर किए गए पेटेंट से पता चलता है कि इस इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी में नाइट्रोजन-डोप्ड सल्फाइड इलेक्ट्रोलाइट हैं, जो एनर्जी डेनसिटी को 400-500 Wh/kg तक बढ़ा देता है, जो मौजूदा लिथियम-आयन बैटरियों से दो से तीन गुना ज्यादा है। अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग केवल 5 मिनट में 0-100% चार्ज सुनिश्चित करती है। वर्तमान में सॉलिड-स्टेट बैटरियों के कमर्शियलाइजेशन में सबसे बड़ी बाधा लिथियम इंटरफेस का स्थिरीकरण और हानिकारक दुष्प्रभावों के जोखिम को कम करना है। पेटेंट से पता चलता है कि सल्फाइड इलेक्ट्रोलाइट्स के नाइट्रोजन डोपिंग द्वारा इन दोनों चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1kWh का खर्च करीब 1.20 लाख रुपए
इधर, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि सैद्धांतिक रूप से यह प्रभावशाली लग सकता है, लेकिन बड़े पैमाने पर उत्पादित प्रोटोटाइप के साथ रियल वर्ल्ड में ऐसा होना असंभव है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ये दावे प्रयोगशाला परिणामों पर आधारित हैं। अत्यधिक उत्पादन लागत के कारण इस मॉडल को वास्तविक दुनिया में और बड़े पैमाने पर उत्पादन में लागू करने में कई चुनौतियां हैं। बता दें कि सल्फाइड इलेक्ट्रोलाइट्स काफी महंगे होते हैं, जिनकी कीमत लगभग 1,400 डॉलर प्रति kWh (लगभग 1.20 लाख रुपए) है।
3000KM से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज
ध्यान देने वाली बात ये भी है कि हुआवेई द्वारा प्रदान की जाने वाली एक बार चार्ज करने पर 3000+ KM की ड्राइविंग रेंज CLTC (चाइना लाइट-ड्यूटी व्हीकल टेस्ट साइकिल) पर बेस्ड है। इसके विपरीत, अगर हम EPA साइकल पर विचार करें, तो यह घटकर 2000+ KM रह जाएगी। ये अभी भी दुनिया के किसी भी हिस्से में बिक्री पर उपलब्ध किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल से बहुत ज्यादा है। हुआवेई फिलहाल पावर बैटरी बनाने के व्यवसाय में नहीं है, लेकिन हाल के दिनों में कंपनी द्वारा बैटरी अनुसंधान और सामग्रियों में किए गए भारी निवेश से पता चलता है कि यह फ्यूचर में एक मुख्यधारा की कंपनी बनने का इरादा रखती है।
दावा ईवी इंडस्ट्री को बदल देगा
टोयोटा, सैमसंग SDI और CATL जैसी कई प्रमुख ग्लोबल बैटरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों का लक्ष्य 2027 से 2030 तक सॉलिड-स्टेट बैटरियों का कमर्शियलाइजेशन शुरू करना है। हालांकि, हुआवेई के हालिया दावे ने सभी को चौंका दिया है। अगर यह सही होता है, तो यह इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल सकता है। यह रेंज की चिंता और चार्जिंग में देरी को पूरी तरह से खत्म कर सकता है। हालांकि, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग दरों को सपोर्ट करने के लिए अपर्याप्त बुनियादी ढांचा भी एक बड़ी चुनौती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




