Hindi Newsऑटो न्यूज़how to protect your car bike and vehicle from diwali crackers, check all details
दिवाली पर 90% लोग करते हैं ये गलती, जानिए पटाखों से कैसे बचाएं अपनी कार और बाइक

दिवाली पर 90% लोग करते हैं ये गलती, जानिए पटाखों से कैसे बचाएं अपनी कार और बाइक

संक्षेप:

दिवाली खुशियों का त्योहार है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपके हजारों रुपये के नुकसान में बदल सकती है। लेकिन, बस कुछ आसान कदम उठाकर आप अपनी कार और बाइक दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं और बिना चिंता के इस रोशनी के त्योहार का पूरा मजा ले सकते हैं। आइए ऐसे 10 प्वाइंट जानते हैं।

Sun, 19 Oct 2025 11:22 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिवाली खुशियों का त्योहार है, लेकिन गाड़ियों के लिए यह थोड़ा टेंशन वाला समय भी होता है। चारों तरफ आतिशबाजी, फुलझड़ियां, रॉकेट और अनार, इन सबके बीच आपकी कार या बाइक को नुकसान पहुंचने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। अक्सर देखा गया है कि दिवाली की रात गाड़ियों की पेंटिंग जल जाती है, विंडशील्ड पर निशान पड़ जाते हैं, या साइलेंसर में पटाखा फंसने से नुकसान हो जाता है, तो आइए जानते हैं कि दिवाली के वक्त अपने वाहन को बिना ज्यादा झंझट के पटाखों के नुकसान से कैसे बचाएं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:इस कार के डिजाइन को देखकर मॉडल नहीं जान पाएंगे, ये है कन्वर्टिबल मारुति 800

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 85,564 - 94,069

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.6 - 2.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

1- कार को खुले में पार्क करने से बचें

दिवाली की रात अगर संभव हो तो अपनी कार या बाइक को कवर पार्किंग या गैरेज में रखें। अगर आपके पास कवर स्पेस नहीं है, तो किसी इमारत की दीवार के पास या पेड़ से दूर सुरक्षित जगह चुनें। खुली जगह पर खड़ी गाड़ियों पर रॉकेट या अनार गिरने का सबसे ज्यादा खतरा होता है।

2- कार कवर का इस्तेमाल जरूर करें

अगर पार्किंग ओपन है, तो फायर-रेसिस्टेंट कार कवर लगाना न भूलें। ये कवर आपकी गाड़ी की पेंट, विंडशील्ड और बोनट को बचाते हैं। बाजार में फ्लेम रिटरडेंट कार कवर (Flame Retardant Car Cover) नाम से कई ब्रांड्स उपलब्ध हैं।

3- दिवाली से पहले गाड़ी को वैक्स पॉलिश कराएं

गाड़ी की बॉडी पर वैक्स या सिरेमिक पॉलिश करवाने से पेंट की परत पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है। इससे अगर कोई चिंगारी या राख गिरे भी, तो पेंट जल्दी खराब नहीं होता।

4- पटाखों से दूरी बनाकर रखें

बच्चों को ध्यान से समझाएं कि कार या बाइक के आसपास पटाखे न जलाएं। कई बार साइलेंसर या टायर के पास जलता पटाखा फेंक देने से इंजन और ब्रेक लाइन को नुकसान हो सकता है।

5- कार में हमेशा फायर एक्सटिंग्विशर रखें

दिवाली के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर जरूर साथ रखें। छोटे फायर एक्सटिंग्विशर अब 500 रुपये से 1,000 रुपये में आसानी से मिल जाते हैं, जो कि इमरजेंसी के वक्त बहुत काम आते हैं।

6- सनरूफ और विंडो बंद रखें

अगर आप कार चला रहे हैं तो दिवाली की रात सनरूफ, खिड़कियां और वेंटिलेशन गेट्स बंद रखें। कई बार आतिशबाजी की चिंगारी अंदर गिरकर सीट या डैशबोर्ड को नुकसान पहुंचा देती है।

7- बाइक कवर और सीट प्रोटेक्शन

बाइक के लिए हीट-रेसिस्टेंट कवर और लेदर सीट कवर लगाएं। साथ ही टैंक और हैंडल पर वॉटरप्रूफ कोटिंग से पेंट सुरक्षित रहता है।

8- जलते पटाखों के बीच से गाड़ी न निकालें

अगर सड़कों पर पटाखे जल रहे हों, तो कुछ देर रुक जाएं, क्योंकि चलती गाड़ी के नीचे फंसा पटाखा फ्यूल टैंक या टायर को नुकसान पहुंचा सकता है।

9- घर के आसपास से सूखे कचरे को हटाएं

कार के पास रखे सूखे पत्ते, अखबार या प्लास्टिक को साफ कर दें। ये चीजें पटाखे की चिंगारी से तुरंत आग पकड़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें:लोगों के दिमाग में घुस गईं इस कंपनी की कार, 3 दिन में 25,000 ग्राहक मिलेंगे

10- दिवाली के बाद गाड़ी को धोएं

त्योहार के अगले दिन अपनी कार या बाइक को अच्छी तरह वॉश कराएं। आतिशबाजी की राख और धूल से पेंट और क्रोम पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।