E85 फ्यूल से आप हर दिन 100Km गाड़ी चलाएंगे, तो महीने में कितनी बचत होगी? यहां समझें पूरा गणित
दिल्ली में E85 की कीमत 82.12 रुपए प्रति लीटर तय की गई है, जो रेगुलर E20 पेट्रोल से ठीक 20 रुपए कम है। E85 डिस्पेंसर पर अलग ब्रांडिंग होगी ताकि उन्हें रेगुलर E20 पेट्रोल से अलग पहचाना जा सके। ताकि जो गाड़ियां इसे सपोर्ट नहीं करती उसमें ये गलती से भी नहीं भरा जा सके।

भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नई क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। मारुति वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल कार इस शुरुआत की पहली कड़ी है। इतनी ही नहीं, देश के अंदर पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन की शुरुआत भी हो चुकी है। दिल्ली में E85 की कीमत 82.12 रुपए प्रति लीटर तय की गई है, जो रेगुलर E20 पेट्रोल से ठीक 20 रुपए कम है। E85 डिस्पेंसर पर अलग ब्रांडिंग होगी ताकि उन्हें रेगुलर E20 पेट्रोल से अलग पहचाना जा सके। ताकि जो गाड़ियां इसे सपोर्ट नहीं करती उसमें ये गलती से भी नहीं भरा जा सके। अब सवाल ये उठता है कि 20 रुपए प्रति लीटर से हर दिन या महीने कितने रुपए तक की बतच हो सकती है। इस कैलकुलेशन को यहां समझते हैं।
E85 से हर दिन कितनी बचत
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, E85 फ्यूल की कीमत 82.12 रुपए प्रति लीटर है। यानी दोनों के बीच 20 रुपए प्रति लीटर का अंतर है। इतना ही नहीं, प्रीमियम XP95 पेट्रोल की कीमत तो 109.24 रुपए प्रति लीटर है। इसकी तुलना में E85 फ्यूल 27.12 रुपए प्रति लीटर सस्ता है। हालांकि, हम यहां बचत के कैलकुलेशन को नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में समझ रहे हैं। इस कैलकुलेशन में इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि E85 फ्यूल पर गाड़ी का माइलेज पेट्रोल के बराबर रहेगा, या फिर कम हो जाएगा। हम यहां दोनों को एक बराबर मानकर चल रहे हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.85 - 2.21 लाख
Honda SP 125
₹ 88,528 - 96,116
टू-व्हीलर से बचत का कैलकुलेशन
>> मान लिया जाए आप अपनी मोटरसाइकिल से हर 100Km का सफर करते हैं। वहीं, मोटरसाइकिल का माइलेज 50Kmpl है। यानी आपको हर दिन 2 लीटर पेट्रोल की जरूरत होती है। इस तरह इस पेट्रोल खर्च की कीमत 204.24 रुपए हो जाती है।
>> इसकी तुलना में आप E85 फ्यूल सपोर्ट करने वाली मोटरसाइकिल से इतना ही सफर तय करते हैं, तब आपके खर्च की कीमत 2 लीटर E85 फ्यूल के लिए 164.24 रुपए रहेगी। यानी आप हर दिन 2 लीटर के खर्च पर 40 रुपए की सीधी बचत कर पाएंगे।
>> हर 30 दिन हिसाब से इस खर्च को समझा जाए तो डेली की 40 रुपए की बचत के हिसाब से महीने की बचत 30 दिन X 40 रुपए = 1200 रुपए होगी। जो एक साल के लिए 1200 रुपए X 12 महीने = 14,400 रुपए तक होगी। यानी ये एक बड़ी बचत है।
फोर-व्हीलर से बचत का कैलकुलेशन
>> मान लिया जाए आप अपनी कार से हर 100Km का सफर करते हैं। वहीं, कार का माइलेज 20Kmpl है। यानी आपको हर दिन 5 लीटर पेट्रोल की जरूरत होती है। इस तरह इस पेट्रोल खर्च की कीमत 510.60 रुपए हो जाती है।
>> इसकी तुलना में आप E85 फ्यूल सपोर्ट करने वाली कार से इतना ही सफर तय करते हैं, तब आपके खर्च की कीमत 5 लीटर E85 फ्यूल के लिए 410.60 रुपए रहेगी। यानी हर दिन आप 100 रुपए की सीधी बचत कर पाएंगे।
>> हर 30 दिन हिसाब से इस खर्च को समझा जाए तो डेली की 100 रुपए की बचत के हिसाब से महीने की बचत 30 दिन X 100 रुपए = 3000 रुपए होगी। जो एक साल के लिए 3000 रुपए X 12 महीने = 36,000 रुपए तक होगी।
माइलेज पर भी पड़ेगा असर
पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल की एनर्जी डेंसिटी कम होने के कारण E85 गाड़ियों की फ्यूल एफिशिएंसी यानी माइलेज पर असर पड़ सकता है। औसतन, E85-कम्पैटिबल गाड़ियों की एफिशिएंसी, वैसी ही E20 गाड़ी की तुलना में लगभग 25-35% कम हो सकती है। अभी E20 प्यूल के मामले में भी गाड़ियों का माइलेज कम होने की कई शिकायतें सामने आई थीं। इस तमाम बातों को ध्यान रखा जाए तो फिर E85 फ्यूल से होने वाली बचत शायद ना के बराबर हो। हालांकि, सरकार भविष्य में इसे माइलेज के हिसाब से बेहतर बना सकती है।
बाजार में अभी कितने E85 फ्यूल व्हीकल
भारतीय बाजार में E85 फ्यूल व्हीकल की अभी लमिटेड ऑप्शन ही हैं। इन फ्यूल व्हीकल के लॉन्च होने के सिलसिले की अभी शुरुआत ही हुई है। इस लिस्ट में वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल और हीरो स्प्लेंडर प्लस शामिल है। अब खास बात ये है कि इन व्हीकल की कीमत इनके रेगुलर मॉडल की तुलना में ज्यादा है। जैस, E85-कम्पैटिबल स्प्लेंडर प्लस की कीमत रेगुलर मॉडल से लगभग 6000 रुपए ज्यादा है। जबकि, वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल की कीमत अभी शेयर नहीं की गई, लेकिन ये भी रेगुलर मॉडल से ज्यादा होगी।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


