चंद दिनों का इंतजार! भारत में लॉन्च होने जा रही होंडा की यह धाकड़ SUV; 23 km का होगा माइलेज
भारतीय मार्केट में दिग्गज कार निर्माता होंडा अपना दायरा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में होंडा मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप कार जेडआर-वी (ZR-V) हाइब्रिड लॉन्च करने जा रही है।

भारतीय मार्केट में दिग्गज कार निर्माता होंडा अपना दायरा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में होंडा मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप कार जेडआर-वी (ZR-V) हाइब्रिड लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि जुलाई के महीने में ही इसकी कीमतों का ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं, मई 2026 में इसके डेब्यू के बाद से ही इसकी बुकिंग जारी है। ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इसी महीने से इस लग्जरी एसयूवी की डिलीवरी शुरू होने जा रही है। यह कार देश में होंडा को एक बिल्कुल नए और महंगे प्राइस सेगमेंट में स्थापित करेगी। आइए जानते हैं अपकमिंग होंडा कार की पूरी डिटेल्स को विस्तार से।
इतनी हो सकती है कीमत
यह शानदार एसयूवी भारत में स्थानीय स्तर पर नहीं बनाई जाएगी। होंडा इसे पूरी तरह से सीबीयू (CBU) रूट के जरिए विदेश से आयात करेगी। इसका सीधा मतलब है कि भारतीय मार्केट के लिए इसकी सीमित संख्या ही उपलब्ध होगी। आयातित मॉडल होने के कारण इसकी कीमत भी प्रीमियम होगी। भारतीय मार्केट में इस हाइब्रिड एसयूवी की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला फॉक्सवैगन टिगुआन, स्कोडा कोडियाक और जीप मेरिडियन जैसी धाकड़ गाड़ियों से होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda HR-V
₹ 14 लाख से शुरू
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.85 लाख
Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख
दमदार है कार का पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो भारत में केवल एक ही इंजन ऑप्शन मिलेगा। इसमें 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो डुअल-मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है। यह पूरा सिस्टम मिलकर 184bhp की दमदार पावर और 315Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। होंडा का दावा है कि यह एसयूवी मात्र 8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 172 किमी/घंटा है और यह 22.80 किमी/लीटर का बेहतरीन माइलेज देगी।
केबिन होगा बेहद मॉडर्न
इस प्रीमियम एसयूवी के केबिन को बेहद मॉडर्न बनाया गया है। इसमें हर छोटे काम के लिए टचस्क्रीन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि जरूरी फीचर्स के लिए फिजिकल बटन और रोटरी कंट्रोल्स दिए गए हैं। कार में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 9-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसके बगल में ड्राइवर के लिए 10.25-इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
सेफ्टी भी होगी दमदार
कार के सेंटर कंसोल पर ही गियर बदलने के लिए फिजिकल बटन और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक की सुविधा दी गई है। लग्जरी को बढ़ाने के लिए इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड फ्रंट सीट्स और 12-स्पीकर वाला शानदार बोस (Bose) ऑडियो सिस्टम मिलता है। वहीं, सेफ्टी के लिए एसयूवी में 8-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
कुछ ऐसा है डाइमेंशन
दूसरी ओर अगर कार के डाइमेंशन की बात करें तो यह एसयूवी 4,567 मिमी लंबी, 1,840 मिमी चौड़ी और 1,621 मिमी ऊंची है। इसका 2,655 मिमी लंबा व्हीलबेस केबिन के अंदर बेहतरीन स्पेस देता है। जरूरत पड़ने पर इसकी दूसरी कतार की सीटों को मोड़कर बूट स्पेस को 1,313 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसका डिजाइन आजकल की आम एसयूवी से काफी अलग और आकर्षक है, जो खास तौर पर फैमिली बायर्स को खूब पसंद आएगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


