22 मई को फेसलिफ्ट सिटी के साथ आएगी Honda की यह तगड़ी SUV, मिलेगा 180hp का पावरफुल हाइब्रिड इंजन
होंडा ने अपनी अपकमिंग ZR-V का ऑफिशियल टीजर रिलीज किया है। यह एक CBU होगी। कंपनी की इस इंपोर्टेड फ्लैगशिप SUV की कीमत भारत में 40 से 50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इसमें आपको 180hp का इंजन मिलेगा।

होंडा (Honda) 22 मई को भारत में अपनी दो नई कारों को लॉन्च करने वाला है। इनका नाम होंडा सिटी और ZR-V है। कंपनी सिटी फेसलिफ्ट के टीजर को शेयर कर चुकी है। साथ ही इसके एक्सटीरियर डिजाइन के साथ इंटीरियर लुक भी लीक हो गया है, जिसे लेकर ग्राहक काफी एक्साइटेड हैं। अब कंपनी ने अपनी अपकमिंग ZR-V को टीज किया है। यह एक CBU होगी। कंपनी की इस इंपोर्टेड फ्लैगशिप SUV की कीमत भारत में 40 से 50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। आइए डीटेल में जानते हैं होंडा ZR-V में कंपनी क्या कुछ ऑफर करने वाली है।
चौड़ी L-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स
होंडा इंडिया ने 22 मई को लॉन्च होने वाली ZR-V का पहला ऑफिशियल टीजर इमेज रिलीज किया है, जिसमें SUV के फ्रंट एंड को डार्क सिल्हाउट में दिखाया गया है। टीजर में चौड़ी L-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दिखाई दे रही हैं, जिनके बीच में इल्यूमिनेटेड होंडा बैज लगा है। यह ग्लोबल मार्केट में ऑफर की जाने वाली जानी-पहचानी फ्रंट ग्रिल भी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda Elevate EV
₹ 18 लाख से शुरू
MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख
Toyota Urban Cruiser EBELLA
₹ 20 - 25 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 22.24 लाख
ट्रेडिशनल SUV से अधिक कूपे क्रॉसओवर वाला लुक
हेडलैंप क्लस्टर फ्रंट फेसिया पर नीचे की तरफ लगे हैं। साथ ही एंगुलर LED एलिमेंट्स ZR-V को एलिवेट के मुकाबले ज्यादा हॉरिजॉन्टल लुक देते हैं। एलिवेट के मुकाबले ZR-V की रूफलाइन भी नीची और ज्यादा झुकी हुई है। इसका फ्रंट एंड भी चौड़ा है, जिससे यह एक ट्रेडिशनल SUV से अधिक कूपे क्रॉसओवर लगती है।
180 हॉर्सपावर का 2.0 लीटर 4-सिलेंडर हाइब्रिड इंजन
टीजर में कार के ऊपरी हिस्से में रूफ रेल्स दिखाई दे रही हैं, जो स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन के साथ एक यूजफुल एक्सेसरी का एक हिंट देती हैं। ZR-V भारत में होंडा की फ्लैगशिप SUV के तौर पर लॉन्च होगी। इसकी कीमत 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच होगी। इसमें 180 हॉर्सपावर का 2.0 लीटर 4-सिलेंडर हाइब्रिड इंजन है, जो ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
होंडा अपने ग्लोबल हाइब्रिड पोर्टफोलियो में इसी सेटअप का यूज करती है, जिसका एफिशिएंसी के मामले में अच्छा रिकॉर्ड है। ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के अनुसार, ZR-V की लंबाई 4,568 मिमी, चौड़ाई 1,840 मिमी और ऊंचाई 1,620 मिमी और व्हीलबेस 2,657 मिमी है। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में भी यही डाइमेंशन्स होने की उम्मीद है। इसमें स्टैंडअलोन इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर ड्राइवर सीट, पावर टेलगेट, वायरलेस चार्जिंग और ADAS सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। ZR-V को 22 मई को 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
(Photo: Gaadiwaadi)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


