यामाहा, होंडा और टीवीएस के नए मैक्सी स्कूटर, शानदार स्पोर्टी लुक के साथ मिलेगा 150cc से ज्यादा का इंजन
अगर आप नया स्कूटर लेने की सोच रहे हैं और कुछ हट कर ट्राई करना चाहते हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। भारत में कुछ दमदार मैक्सी स्कूटर्स की एंट्री होने वाली है। ये स्कूटर होंडा, टीवीएस और यामाहा के हैं।

इंडियन टू-वीलर मार्केट में कुछ बेहतरीन स्कूटर्स की एंट्री होने वाली है। ये मैक्सी स्कूटर्स हैं। ये स्कूटर टीवीएस, होंडा और यामाहा के हैं। इनमें आपको 150cc से ज्यादा की पावर दमदार इंजन मिलेगा। साथ ही इन स्कूटर्स का लुक भी काफी अग्रेसिव रहने वाला है। ऐसे में अगर आप नया स्कूटर लेने की सोच रहे हैं और कुछ हट कर ट्राई करना चाहते हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। फिलहाल आइए जानते हैं कंपनी अपने इन स्कूटर्स में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।
Yamaha NMax 155
यामाहा अपने Aerox 155 के बाद अब भारत में NMax 155 मैक्सी-स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। NMax 155 में चौड़ा फ्रंट डिजाइन, बड़ा LED हेडलैंप और लंबा विंडस्क्रीन मिलेगा, जो इसे प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर जैसा लुक देगा। सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए जाएंगे। स्कूटर में 13-इंच के वील्स, दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और ड्यूल-चैनल ABS मिलेगा। इसमें 4.2-इंच का कलर TFT डिस्प्ले, कीलेस इग्निशन, फुल LED लाइटिंग और ऑटो स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी जैसे मॉडर्न फीचर दिए जा सकते हैं। पावर के लिए इसमें Aerox वाला 155cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 15 PS की पावर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यामाहा NMax 155 को 2027 में लॉन्च कर सकता है। इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये या इससे ज्यादा भी हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Yamaha NMax 155
₹ 1.3 - 1.37 लाख
Yamaha XSR 155
₹ 1.5 - 1.6 लाख
Yamaha Aerox 155
₹ 1.4 - 1.43 लाख
Yamaha XSR125
₹ 1.35 लाख से शुरू
Yamaha R3 2026
₹ 4.8 लाख से शुरू
Yamaha Tenere 700
₹ 8 - 9 लाख
TVS 160cc Maxi-Scooter
रिपोर्ट्स के टीवीएस एक बिल्कुल नए 160cc के स्कूटर को डिवेलप कर रहा है। यह स्कूटर अगले साल तक बाजार में आ सकता है। नया TVS मैक्सी-स्कूटर काफी बड़ा और मस्कुलर हो सकता है। माना जा रहा है कि इसका स्टाइल काफी हद तक NTorq 150 से इंस्पायर्ड होगा। इंजन के तौर पर इसमें नया लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है, जो करीब 14 से 15 PS की पावर देगा। टीवीएस अपने स्कूटर्स में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है, इसलिए नए मैक्सी-स्कूटर में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नैविगेशन, डिजिटल डिस्प्ले और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। खास बात यह हो सकती है कि टीवीएस इसे अपने राइवल्स के मुकाबले अधिक किफायती कीमत पर लॉन्च कर सकता है।
Honda ADV160
होंडा भी भारत में अपना एडवेंचर-स्टाइल स्कूटर ADV160 लाने की तैयारी कर रहe है। हाल ही में कंपनी ने भारत में एक नए स्कूटर का डिजाइन पेटेंट फाइल किया था, जिसे ADV160 माना जा रहा है। यह वही मॉडल है जिसे होंडा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से सेल कर रहा है। ADV160 का मुकाबला Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे स्कूटर्स से होगा। यह एक एडवेंचर स्कूटर है और इसका डिजाइन भी उसी हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें आम स्कूटर्स की तरह फ्लोरबोर्ड नहीं मिलेगा। सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए जाएंगे। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलेगा।
स्कूटर में आगे 14-इंच और पीछे 13-इंच का वील लगा होगा। इसमें 157cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 16 hp की पावर और 14.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया जाएगा, जो लंबी दूरी की राइडिंग में मदद करेगा। इसकी संभावित कीमत 1.40 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी इसे इसी साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


