भारत में लॉन्च हुईं होंडा की दो नई एडवेंचर बाइक्स, कीमत ₹1.83 लाख से शुरू; जानिए खासियत
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने देश में दो नई धांसू बाइक्स लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने XR300L की एक्स-शोरूम कीमत 1.83 लाख रुपये और XR300 Rally की कीमत 2.08 लाख रुपये रखी है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने देश में एडवेंचर लवर्स के लिए अपनी दो नई धांसू बाइक्स XR300L और XR300 Rally लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने XR300L की एक्स-शोरूम कीमत 1.83 लाख रुपये और XR300 Rally की कीमत 2.08 लाख रुपये रखी है। आजकल भारत में लाइटवेट एडवेंचर मोटरसाइकिलों का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है। लोग ऐसी बाइक चाहते हैं जो रोज़ ऑफिस आने-जाने के काम भी आए और वीकेंड पर ऑफ-रोडिंग या लंबी दूरी के सफर में भी साथ निभाए। होंडा की ये दोनों नई बाइक्स इसी जरूरत को ध्यान में रखकर उतारी गई हैं।
दोनों बाइक का मिजाज अलग
दिखने में ये दोनों बाइक्स एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं और इनका इंजन भी एक जैसा ही है। हालांकि, दोनों का मिजाज काफी अलग है। होंडा XR300L को खासतौर पर कच्चे रास्तों और डर्ट-ट्रैक्स यानी ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। दूसरी ओर XR300 Rally मॉडल में आगे बड़ा फेयरिंग, ऊंचा विंडस्क्रीन और कुछ एडिशनल बॉडीवर्क दिया गया है। यह हाईवे पर लंबी राइड के दौरान हवा के थपेड़ों से बचाता है और सफर को आरामदायक बनाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda XR 300L
₹ 3 - 4.5 लाख
Honda XR 300 Rally
₹ 2.75 - 3.2 लाख
Ducati Multistrada V4 Rally
₹ 32.4 - 32.73 लाख
Honda Forza350
₹ 3 लाख से शुरू
Honda NT1100
₹ 1.7 लाख से शुरू
Honda PCX160
₹ 1.2 लाख से शुरू
दमदार है बाइक का इंजन
परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों बाइक्स में 286cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन करीब 24.3bhp की पावर और 26.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। होंडा का इंजन अपने जबरदस्त रिफाइनमेंट और स्मूथ राइड के लिए जाना जाता है, जिससे यह बाइक नए और पुराने दोनों तरह के राइडर्स को बहुत पसंद आएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि भारी-भरकम एडवेंचर बाइक्स के मुकाबले इसका वजन काफी हल्का है।
सस्पेंशन और हार्डवेयर भी शानदार
सस्पेंशन और हार्डवेयर के मामले में कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें आगे अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो लंबे ट्रैवल के साथ आते हैं ताकि गड्ढों का पता ही न चले। इसके साथ ही आगे-पीछे डिस्क ब्रेक, स्पोक व्हील्स और ऑल-टेरेन टायर्स दिए गए हैं। यह सेटअप ऐसा है कि आप इसे बिना किसी झिझक के कच्चे-पक्के रास्तों, पत्थरों या कीचड़ में आसानी से दौड़ा सकते हैं।
इन बाइक्स से होगा मुकाबला
कीमत और पोजिशनिंग के लिहाज से होंडा का यह कदम पूरे एडवेंचर सेगमेंट में तहलका मचा सकता है। बता दें कि 1.83 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में यह बाइक हीरो एक्सपल्स के ग्राहकों को एक बड़ा पावरफुल अपग्रेड देती है। वहीं, केटीएम एडवेंचर 250 या रॉयल एनफील्ड हिमालयन खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए भी यह एक हल्का, सस्ता और आसान ऑप्शन बनकर उभरी है। कुल मिलाकर, कम दाम में तगड़ी परफॉर्मेंस और होंडा का भरोसा चाहने वालों के लिए यह एक परफेक्ट पैकेज है।

