Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Will Rewrite EV Chassis Design with WN7 EV Concept
होंडा ने WN7 EV कॉन्सेप्ट के चेजिस में किया बदलाव, अब नए डिजाइन के साथ आएगी ये मोटरसाइकिल

होंडा ने WN7 EV कॉन्सेप्ट के चेजिस में किया बदलाव, अब नए डिजाइन के साथ आएगी ये मोटरसाइकिल

संक्षेप:

होंडा ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल WN7 (विंड नेकेड) का कॉन्सेप्ट दिखाया है। इसे खास तौर से शहर की ट्रैफिक, तंग गलियों और अजीब स्टॉप-एंड-गो वाली जगहों के तैयार किया गया है। इसका डिजाइन काफी कुछ इसके चेसिस पर डिपेंड करता है।

Jan 30, 2026 11:19 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

होंडा ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल WN7 (विंड नेकेड) का कॉन्सेप्ट दिखाया है। इसे खास तौर से शहर की ट्रैफिक, तंग गलियों और अजीब स्टॉप-एंड-गो वाली जगहों के तैयार किया गया है। इसका डिजाइन काफी कुछ इसके चेसिस पर डिपेंड करता है। कंपनी ने WN7 के स्पेसिफिकेशंस की डिटेल को EICMA 2025 में शेयर किया था। पिछले साल EICMA में फन कॉन्सेप्ट दिखाने और फिर इस साल की शुरुआत में यूरोप में इसकी टेस्टिंग और टीजिंग के बाद होंडा ने पहले WN7 से पर्दा उठाया था। इसे सिर्फ यूरोप में लॉन्च किया था। WN7 होंडा की पहली फुल-साइज EV मोटरसाइकिल है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

WN7 एक 9.3kWh बैटरी पैक साइज में दो मोटर ऑप्शन 11kW और 18kW के साथ उपलब्ध है। 11kW मॉडल में 11.2kW का पावर आउटपुट मिलता है। जबकि 18kW वर्जन में 50kW की पावर मिलती है। दोनों में 100Nm का टॉर्क मिलता है। यह WN7 को यूरोप में A1 और A2 लाइसेंस के लिए योग्य बनाता है। क्लेम्ड रेंज भी अलग-अलग है, धीमे मॉडल में 153km की थोड़ी ज्यादा रेंज मिलती है। जबकि तेज मॉडल में 140km की रेंज है। 18kW मॉडल की टॉप-स्पीड 129kph है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
ये भी पढ़ें:होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल का लिमिटेड एडिशन आया, जानिए खासियत

इस बैटरी को नॉर्मल टाइप 2 चार्जर या फास्ट CCS2 चार्जर से चार्ज किया जा सकता है, जो ज्यादातर कारों के लिए इस्तेमाल होता है। चुनने के लिए चार डिफॉल्ट राइडिंग मोड (स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, रेन, इकॉन) मिलते हैं। हर मोड ट्रैक्शन कंट्रोल लेवल को बदलता है। डीसेलेरेशन पावर या रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के लेवल को लेफ्ट हैंडलबार पर फिंगर/थंब पैडल के जरिए 0 से लेवल 3 (मैक्सिमम) तक अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:देश में तैयार इस कार के विदेशी भी दीवाने, बिक्री में मिली 518% की ग्रोथ

होंडा ने बैटरी पैक को स्ट्रेस्ड मेंबर के तौर पर इस्तेमाल करते हुए एक हॉलो एल्यूमीनियम मोनोकोक चेसिस का इस्तेमाल किया है। इस फ्रेम को 43mm शोवा USD फोर्क और एक मोनोशॉक से सस्पेंड किया गया है। ब्रेकिंग के लिए 296mm डिस्क के साथ निसिन डुअल-पिस्टन कैलिपर्स और 256mm डिस्क के साथ एक मोनो पिस्टन रियर कैलिपर दिया गया है। कॉर्नरिंग ABS कंट्रोल IMU लिंक्ड सिस्टम के ज़रिए मिलता है जिसे 5-इंच TFT डैश से एडजस्ट किया जा सकता है। होंडा का कहना है कि यह उन युवा लोगों के लिए है जो छोटी ICE मोटरसाइकिल से अपग्रेड करना चाहते हैं और कुछ थ्रिल भी चाहते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।