होंडा की ये 5 नई एसयूवी मचाएंगी बवाल, लिस्ट में क्रेटा राइवल से लेकर एक छोटी एसयूवी भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

होंडा आने वाले सालों में कम से कम 5 नई एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इस लिस्ट में एलिवेट फेसलिफ्ट,  क्रेटा को टक्कर देने वाली नई एसयूवी, CR-V Hybrid और एक नई सब-4 मीटर एसयूवी शामिल हैं।

Honda Upcoming SUV
होंडा अपकमिंग एसयूवी
Honda 0 Alpha
केवल
22,300/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

होंडा (Honda) इंडियन एसयूवी मार्केट में बड़ा धमाका करने वाली है। कंपनी आने वाले सालों में कम से कम 5 नई एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि इनमें ज्यादातर मॉडल इंडियन मार्केट और यहां के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे। इस लिस्ट में एलिवेट फेसलिफ्ट, पहली होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी, क्रेटा को टक्कर देने वाली नई एसयूवी, CR-V Hybrid और एक नई सब-4 मीटर एसयूवी शामिल हैं। आइए जानते हैं कंपनी की इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
EMI केवल12,900/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
EMI केवल19,600/ माह
अपनी EMI जानें

1. होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट

होंडा एलिवेट का फेसलिफ्ट वर्जन सबसे पहले एंट्री करेगा। इसे अक्टूबर 2026 में फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। अपडेटेड एलिवेट में फ्रंट डिजाइन में बदलाव के साथ नए बंपर और रियर में रीडिजाइन्ड फॉक्स स्किड प्लेट्स मिल सकती हैं। हालांकि, इसका बेसिक सिल्हूट मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है। फीचर्स की बात करें, तो होंडा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और बेहतर टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम ऐड कर सकती है। इंजन में बदलाव की संभावना कम है। ट्रांसमिशन में मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलेंगे।

2. होंडा 0 अल्फा

होंडा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। यह जीरो अल्फा कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन के तौर पर आएगी। इसकी टेस्टिंग भारत में चल रही है। एसयूवी को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसमें बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 65kWh और 75kWh के LFP बैटरी पैक दिए जाने की उम्मीद है। इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज करीब 450-500 किमी हो सकती है।

3. क्रेटा राइवल एसयूवी

होंडा एक नई मिड-साइज एसयूवी भी तैयार कर रही है, जो Hyundai Creta जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी। इसे 2028 तक लॉन्च किया जा सकता है। यह आगे चलकर एलिवेट की जगह ले सकती है। अभी इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस एसयूवी को पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लाया जा सकता है। पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड या टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है।

4. CR-V हाइब्रिड की भी हो सकती है वापसी

होंडा CR-V Hybrid की भारत में वापसी भी संभव है। इसे 2027 के अंत में लाया जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया गया है। कंपनी इसे CBU के तौर पर सीमित संख्या में भारत ला सकती है और इसीलिए इसकी कीमत लोकल एसयूवी से काफी ज्यादा हो सकती है। ग्लोबल मॉडल में 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और हाई-वोल्टेज बैटरी के साथ e-AWD सिस्टम दिया जाता है।

5. 2028 में नई सब-4 मीटर एसयूवी

होंडा सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में भी वापसी करेगी। कंपनी ने 2028 तक एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की बात कही है। ज्यादा लोकलाइजेशन के साथ इसे भारतीय ग्राहकों की पसंद के हिसाब से तैयार किया जाएगा, जिससे कीमत को कॉम्पिटिटिव रखने में मदद मिल सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी से होगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़होंडा की 5 नई एसयूवी, लिस्ट में क्रेटा राइवल से लेकर एक छोटी एसयूवी भी