होंडा, स्कोडा और फॉक्सवैगन फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, आ रही हैं ये तीन बेहतरीन सेडान
अगर आप सेडान्स के फैन हैं और अपने लिए नई सेडान लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए मार्केट में कुछ बेहतरीन ऑप्शन आने वाले हैं। इनमें स्कोडा, होंडा और फॉक्सवैगन की सेडान्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग सेडान्स के बारे में।

SUVs के ट्रेंड के बीच सेडान्स की भी मांग बनी हुई है। सेडान्स में आपको बेहतर कंफर्ट और राइड क्वॉलिटी मिलती है। अगर आप भी सेडान्स के फैन हैं और अपने लिए नई सेडान लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए मार्केट में कुछ बेहतरीन ऑप्शन आने वाले हैं। इनमें स्कोडा, होंडा और फॉक्सवैगन की सेडान्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग सेडान्स के बारे में।






Honda City Facelift
होंडा 22 मई 2026 को भारत में अपनी नई सिटी को लॉन्च करने वाली है। यह एक फेसलिफ्ट होगा। कंपनी अगले 2028 में सिटी का नेक्स्ट जेनरेशन लाएगी। तब तक सिटी के सेल नंबर्स को बनाए रखने के लिे यह फेसलिफ्ट लाया जा रहा है। इस वक्त मार्केट में सिटी का 5th जेनरेशन मौजूद है। कंपनी ने इसे 2019 में लॉन्च किया था और इसे 2023 में अपडेट दिया गया था। 5th जेनरेशन सिटी के दूसरे फेसलिफ्ट में बंपर, हेडलाइट्स, ग्रिल और टेललाइट्स जैसे उन हिस्सों में मामूली डिजाइन चेंज होने की संभावना है जिनका डिजाइन प्रोसेस टेक्निकली ज्यादा कॉम्प्लेक्स या कॉस्ट-इंटेंसिव नहीं है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
होंडा अपनी सिटी फेसलिफ्ट में नए 16-इंच अलॉय वील्स और एक नया पेंट ऑप्शन भी ऑफर कर सकती है। सिटी फेसलिफ्ट के इंटीरियर चेंज के प्रैक्टिकल रहने की उम्मीद है। ये कंफर्ट और कन्वीनिएंस को बेहतर बनाएंगे। फेसलिफ्ट में आपको पावर एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन वाली ड्राइवर सीट, वेंटिलेशन वाली फ्रंट पैसेंजर सीट, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल सकता है।
Skoda Slavia Facelift
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस फेसलिफ्ट के कैमोफ्लाज्ड म्यूल्स को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। कंपनी इस फेसलिफ्ट को फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती है। नई स्लाविया दिखने में मौजूदा स्लाविया से ज्यादा मॉडर्न और शार्प हो सकती है। अपडेट्स में आपको नए हेडलैंप्स, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन के फ्रंट और रियर बंपर के साथ नए अलॉय वील्स देखने को मिल सकते हैं। नई स्लाविया में आपको नए कलर स्कीम वाला इंटीरियर देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें कंपनी ADAS लेवल 2 और पैनोरमिक सनरूफ भी ऑफर कर सकती है। कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होगा।
Volkswagen Virtus Facelift
फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट के भी इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद है। कार के एक्सटीरियर में बदलाव के तौर पर एक नया फ्रंट ग्रिल, ज्यादा आकर्षक हेडलाइट्स, नया रियर लुक और नए अलॉय वील्स देखने को मिलेंगे। इंटीरियर की बात करें तो, यहां नए कलर ऑप्शन, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS लेवल 2 और बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। फॉक्सवैगन वर्टस के पावरट्रेन में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें नया 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर कर सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


