
होंडा ला रही इलेक्ट्रिक कम्प्रेसर वाली दुनिया की पहली मोटरसाइकिल, नाम V3R E-कंप्रेसर; जानिए खासियत
होंडा इनोवेशन के लिए जानी जाती है। कंपनी के नाम यूनी-कैम इंजन, सेल्फ-बैलेंसिंग टेक, e:DCT, E-क्लच, eSP और एडवांस्ड एयरबैग सिस्टम जैसे कई इनोवेशन हैं। अब होंडा की जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी सुर्खियां बटोर रही है उसमें नया V3 इंजन प्लेटफॉर्म है, जो इलेक्ट्रिक कंप्रेसर के साथ आता है।
होंडा इनोवेशन के लिए जानी जाती है। कंपनी के नाम यूनी-कैम इंजन, सेल्फ-बैलेंसिंग टेक, e:DCT, E-क्लच, eSP और एडवांस्ड एयरबैग सिस्टम जैसे कई इनोवेशन हैं। अब होंडा की जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी सुर्खियां बटोर रही है उसमें नया V3 इंजन प्लेटफॉर्म है, जो इलेक्ट्रिक कंप्रेसर के साथ आता है। हालांकि, इसका कॉन्सेप्ट वर्जन पिछले साल EICMA में दिखाया गया था, लेकिन होंडा 2025 EICMA में इसका प्रोडक्शन वर्जन पेश कर सकती है। इलेक्ट्रिक कंप्रेसर वाला नया V3 इंजन होंडा मोटरसाइकिलों की एक नई रेंज को पावर देगा।






होंडा का पहला मॉडल जिसमें नया V3 इंजन होगा, वह V3R E-कंप्रेसर नेकेड बाइक होगी। इस नई बाइक के लिए यूरोप और USA में पहले ही ट्रेडमार्क फाइल किए जा चुके हैं। इस साल फरवरी में 'V3R' नाम यूरोप में रजिस्टर किया गया था। होंडा ने यूरोप में 'V3R E-कंप्रेसर' नाम भी रजिस्टर किया है। इसी तरह के ट्रेडमार्क यूनाइटेड स्टेट्स में भी फाइल किए गए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda QC1
₹ 90,000

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS iQube
₹ 94,434 - 1.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric S1 X 3 Gen
₹ 94,999 - 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric S1 Air
₹ 89,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tunwal Storm ZX
₹ 90,000

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ampere Magnus Grand
₹ 89,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
पिछले साल EICMA में होंडा ने नए V3 इंजन के बारे में कुछ डिटेल्स दी थीं। यह एक वाटर-कूल्ड, 75-डिग्री V3 इंजन है, जिसका इस्तेमाल कई बड़ी डिस्प्लेसमेंट वाली बाइकों में किया जाएगा। हालांकि, सटीक डिस्प्लेसमेंट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि होंडा का V3 इंजन लगभग 900cc का हो सकता है। इलेक्ट्रिक कंप्रेसर के साथ काम करते हुए इंजन 100 hp से ज्यादा पावर और 100 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
होंडा के अनुसार, इलेक्ट्रिक कंप्रेसर मोटरसाइकिल में इस्तेमाल होने वाला अपनी तरह का पहला कंप्रेसर है। लॉन्च होने पर यह इस टेक वाली दुनिया की पहली प्रोडक्शन बाइक होगी। एक कॉम्पैक्ट बैटरी से चलने वाला इलेक्ट्रिक कंप्रेसर इनटेक हवा के कंप्रेशन को इंडिपेंडेंट रूप से कंट्रोल करता है। इसे इंजन rpm या एग्जॉस्ट फ्लो पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। जिसके चलत इंजन कम rpm पर भी हाई-रिस्पॉन्स टॉर्क देने में सक्षम हो जाता है।
होंडा के इलेक्ट्रिक कंप्रेसर के कई अन्य फायदे भी हैं। उदाहरण के लिए, इसे किसी भी तरह के इंटरकूलर की जरूरत नहीं होती है। होंडा ने इलेक्ट्रिक कंप्रेसर को एक कॉम्पैक्ट प्रोफाइल के साथ भी डिजाइन किया है, ताकि इसे बाइक के कोर फ्रेम की लिमिटेड जगह में आसानी से फिट किया जा सके। चुनी गई ओरिएंटेशन और हल्के प्रोफाइल यह सुनिश्चित करते हैं कि इलेक्ट्रिक कंप्रेसर बाइक के मास के सेंट्रलाइजेशन पर बुरा असर न डाले। यूजर्स होंडा की नई V3R बाइक के साथ एक खास ऑडियो एक्सपीरियंस की उम्मीद कर सकते हैं।
उम्मीद है कि होंडा 2026 में कभी भी अपनी नई V3R (ई-कंप्रेसर) बाइक लॉन्च करेगी। 2025 EICMA में बाइक का ऑफिशियल प्रेजेंटेशन 4 नवंबर को होना तय है। V3R में एक बेस वैरिएंट (नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन) और एक टॉप वैरिएंट E-कंप्रेसर (सुपरचार्जर) के साथ होने की संभावना है। हालांकि, कीमत की डिटेल्स अभी उपलब्ध नहीं हैं। होंडा ने पिछले साल बताया था कि V3 इंजन वाली उसकी नई मोटरसाइकिल्स बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए बनाई जा रही हैं। अनुमान के मुताबिक, होंडा V3R ई-कंप्रेसर बाइक लगभग €14,500 (14.80 लाख रुपए) की शुरुआती कीमत पर पेश हो सकती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




