Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Unveils Heritage Inspired 2026 CB1000F Retro Naked, check all details
1980 का क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी, होंडा ने पेश की नई धांसू बाइक; 3 प्रीसेट राइडिंग + 2 कस्टम मोड से लैस

1980 का क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी, होंडा ने पेश की नई धांसू बाइक; 3 प्रीसेट राइडिंग + 2 कस्टम मोड से लैस

संक्षेप: होंडा (Honda) ने हाल ही में 2026 CB1000F बाइक पेश की है, जिसमें 1980s का क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी मिलती है। ये बाइक 3 प्रीसेट राइडिंग और 2 कस्टम मोड से लैस है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sun, 12 Oct 2025 04:38 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

होंडा (Honda) ने अपनी CB फैमिली में एक और शानदार बाइक 2026 CB1000F रेट्रो नेकेड जोड़ दी है। यह बाइक उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो 1980 के दशक की रेट्रो स्टाइलिंग पसंद करते हैं, लेकिन साथ ही नई परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं। होंडा CB1000F (Honda CB1000F) का डिजाइन साफ तौर पर 1980s सुपरबाइक्स से इंस्पायर है, खासकर CB900F Bol D’Or और CB750F से, जिन पर अमेरिका के प्रोफेशनल राइडर फ्रेडी स्पेंसर (Freddie Spencer) रेस किया करते थे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:चल गया मारुति की नई-नवेली SUV का जादू, सितंबर में इसे 4261 लोगों ने खरीद डाला

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda QC1

Honda QC1

₹ 90,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS iQube

TVS iQube

₹ 94,434 - 1.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 X 3 Gen

Ola Electric S1 X 3 Gen

₹ 94,999 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Air

Ola Electric S1 Air

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ampere Magnus Grand

Ampere Magnus Grand

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tunwal Storm ZX

Tunwal Storm ZX

₹ 90,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बाइक का डिजाइन एकदम बोल्ड और पुरानी यादें ताजा करने वाला है। इसमें क्लासिक राउंड हेडलैंप, डुअल हॉर्न, स्लिम फ्यूल टैंक डिजाइन और मेगाफोन-स्टाइल एग्जॉस्ट मिलता है, जो बाइक की आवाज को और दमदार बनाता है। यह सब मिलकर CB1000F को एक मॉडर्न क्लासिक मशीन बनाते हैं, जो रेट्रो लुक में फ्यूचर की झलक देती है।

फायरब्लेड इंजन से लैस

होंडा CB1000F में 999cc इनलाइन-4 इंजन मिलता है, जो कभी CBR1000RR Fireblade (2017–2019) में मिलता था। हालांकि. इसे थोड़ा रीट्यून किया गया है, ताकि पावर और परफॉर्मेंस दोनों बैलेंस्ड रहें। ये 9,000rpm पर 122bhp की पावर और 8,000 rpm पर 103Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

होंडा (Honda) ने इसमें नई कैमशाफ्ट, अपडेटेड वॉल्व टाइमिंग और इंटेक फनल्स दिए हैं, जिससे इंजन ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव महसूस होता है। इसकी पावर थोड़ी कम की गई है, लेकिन अब यह बाइक टॉर्क और मिड-रेंज परफॉर्मेंस में कहीं ज्यादा मजेदार होगी।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग – टॉप क्लास

होंडा (Honda) ने CB1000F को बेहतरीन हैंडलिंग के लिए हाई-एंड सस्पेंशन दिया है। इसके फ्रंट में 41mm शोवा SFF-BP इनवर्टेड फोर्क और रियर में एडजस्टेबल शोवा (Showa) मोनोशॉक (Pro-Link सिस्टम के साथ) सिस्मट मिलता है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें निसान (Nissin) के 4-पिस्टन रेडियल कैलिपर्स और 310mm फ्लोटिंग डिस्क्स ब्रेकिंग मिलती है, जो हाई-स्पीड कंट्रोल में भरोसा बढ़ाते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी का पूरा पैकेज

रेट्रो लुक के बावजूद CB1000F पूरी तरह मॉडर्न फीचर्स से लैस है। 6-एक्सिस IMU के साथ कॉर्नरिंग ABS और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें थ्रॉटल-बायल-वायर सिस्टम, 3 प्रीसेट राइडिंग मोड्स + 2 कस्टम मोड्स और 5-इंच TFT डिस्प्ले (ऑप्टिकल बॉन्डिंग के साथ, धूप में भी क्लियर) मिलता है। इसमें होंडा रोडसिंक (Honda RoadSync) स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और स्मार्ट-की सिस्टम के साथ की-लेस इग्निशन मिलता है।

कलर ऑप्शन और उपलब्धता

2026 होंडा CB1000F दो शानदार कलर ऑप्शंस में पेश की गई है। इसमें वोल्फ सिल्वर मेटालिक (ब्लू स्ट्राइप्स के साथ), ग्रेफाइट ब्लैक (रेड एक्सेंट्स के साथ) जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:दिसंबर में खत्म होगा मारुति ई-विटारा SUV का इंतजार, कंपनी के शोरूम पहुंचने लगेगी

फिलहाल, यह बाइक यूरोपियन मार्केट्स में लॉन्च की जाएगी। होंडा (Honda) ने अभी तक इसके भारत लॉन्च पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर भारतीय बाइकर्स की डिमांड बढ़ी, तो इसे भारत लाना तय है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।