इस स्कूटर को नंबर-1 से हटाना लगभग नामुमकिन! 31 दिन में 272000 घरों तक पहुंची; 13 दूसरे मॉडलों को छोड़ा पीछे

Feb 21, 2026 02:46 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो एक बार फिर होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

इस स्कूटर को नंबर-1 से हटाना लगभग नामुमकिन! 31 दिन में 272000 घरों तक पहुंची; 13 दूसरे मॉडलों को छोड़ा पीछे

भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो एक बार फिर होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। होंडा एक्टिवा को बीते महीने कुल 2,71,924 नए ग्राहक मिले। इस दौरान होंडा एक्टिवा की बिक्री में सालाना आधार पर 63 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जनवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,66,739 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

चौथे नंबर पर रही होंडा शाइन

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन 125 रही। होंडा शाइन 125 ने इस दौरान 11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,35,076 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई सीबी यूनिकॉर्न 160 रही। होंडा सीबी यूनिकॉर्न 160 ने इस दौरान कुल 35,710 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा शाइन रही। होंडा शाइन ने इस दौरान 55 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 26,148 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Activa E

Honda Activa E

₹ 1.17 - 1.52 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda QC1

Honda QC1

₹ 90,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
HCD India NPS Cargo

HCD India NPS Cargo

₹ 80,850 - 1.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lohia Oma Star

Lohia Oma Star

₹ 51,750

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

होंडा हॉरनेट को मिले करीब 9000 ग्राहक

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर होंडा डीआईओ रहा। होंडा डीआईओ ने इस दौरान 44 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 13,855 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा डीआईओ 125 रही। होंडा डीआईओ 125 ने इस दौरान कुल 11,607 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा सीबी 125 हॉरनेट रही। होंडा हॉरनेट को इस दौरान कुल 8,752 नए ग्राहक मिले।

दसवें नंबर पर रही होंडा लीवो

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर होंडा सीबी 350 रही। होंडा सीबी 350 ने इस दौरान 224 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,500 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा लीवो रही। होंडा लीवो ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 4,433 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा एसपी 160 रही। होंडा एसपी 160 ने इस दौरान 51 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,474 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।

सिर्फ 224 यूनिट बिकी एक्टिवा इलेक्ट्रिक

बिक्री की इस लिस्ट में ग्यारहवें नंबर पर होंडा H’ness रही। होंडा H’ness को इस दौरान कुल 2,302 नए ग्राहक मिले इसके अलावा, बारहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा हॉरनेट 2.0 रही। होंडा हॉरनेट 2.0 ने इस दौरान 11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 883 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तेरहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा सीबी 200X रही। होंडा सीबी 200X ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,91 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि होंडा एक्टिवा e को इस दौरान महज 224 नए ग्राहक मिले।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।