अगस्त 2026 में Honda टू-व्हीलर्स की ताबड़तोड़ सेल, बिकीं 5.79 लाख से ज्यादा यूनिट, 8.28% की ग्रोथ
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने अगस्त 2026 के सेल डेटा को रिलीज कर दिया है। कंपनी ने अगस्त 2026 में टोटल 5,79,162 टू-व्हीलर्स बेचे हैं। अगस्त में डोमेस्टिक सेल और एक्सपोर्ट दोनों में ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दर्ज की गई।

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अगस्त 2026 के सेल्स डेटा को रिलीज कर दिया है। कंपनी ने इस महीने 5,79,162 टू-व्हीलर्स बेचे हैं। अगस्त 2025 में कंपनी की बिक्री 5,34,861 यूनिट रही थी। इस तरह ईयर-ऑन-ईयर होंडा की सेल में 8.28 पर्सेंट की ग्रोथ हुई है। जुलाई 2026 के तुलना में भी कंपनी की सेल 6.67 प्रतिशत बढ़ी है। खास बात यह है कि अगस्त में डोमेस्टिक सेल और एक्सपोर्ट दोनों में ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दर्ज की गई।
डोमेस्टिक सेल 5.17 लाख के पार
अगस्त 2026 में होंडा की घरेलू बिक्री 5,17,329 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 4,81,021 यूनिट बेची थीं। यानी डोमेस्टिक मार्केट में 36,308 यूनिट या 7.55 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज हुई। जुलाई 2026 में होंडा की डोमेस्टिक सेल 4,76,436 यूनिट थी। ऐसे में मंथ-ऑन-मंथ सेल 40,893 यूनिट या 8.58 प्रतिशत बढ़ी है। अगस्त में कंपनी की टोटल टू-व्हीलर सेल में घरेलू बाजार की हिस्सेदारी 89.32 प्रतिशत रही। कंपनी की शानदार सेल में ऐक्टिवा, शाइन, SP125, यूनिकॉर्न और डियो जैसे मॉडल का बड़ा हाथ है।
एक्सपोर्ट में 15% की ऐनुअल ग्रोथ
होंडा ने अगस्त 2026 में भारत से 61,833 टू-व्हीलर्स एक्सपोर्ट किए। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 53,840 यूनिट था। यानी एक्सपोर्ट में ऐनुअल बेसिस पर 7,993 यूनिट या 14.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, जुलाई के मुकाबले कंपनी के एक्सपोर्ट में गिरावट आई। जुलाई 2026 में कंपनी ने 66,498 यूनिट एक्सपोर्ट की थीं, जो अगस्त में घटकर 61,833 यूनिट रह गईं। यानी मंथ-ऑन-मंथ 7.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। अगस्त में टोटल सेल में एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी 10.68 प्रतिशत रही।
FY27 में बिक्री 27.33 लाख के पार
मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के पहले पांच महीनों में भी होंडा का प्रदर्शन शानदार रहा है। अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच कंपनी ने कुल 27,33,758 टू-व्हीलर्स बेचे। जबकि, पिछले साल इसी दौरान 24,25,391 यूनिट की सेल हुई थी। इस तरह सेल में 3,08,367 यूनिट या 12.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
एक्सपोर्ट की स्पीड घरेलू बाजार से तेज
अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान होंडा की डोमेस्टिक सेल 24,07,304 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 10.61 प्रतिशत अधिक है। वहीं, एक्सपोर्ट 31.08 प्रतिशत बढ़कर 3,26,454 यूनिट हो गया। जबकि, पिछले साल इसी टाइम यह 2,49,046 यूनिट था। FY27 के पहले पांच महीनों में एक्सपोर्ट अब होंडा की टोटल सेल का 11.94 प्रतिशत है, जबकि घरेलू बाजार की हिस्सेदारी 88.06 प्रतिशत रही। आंकड़ों से साफ है कि घरेलू बाजार के साथ-साथ होंडा का एक्सपोर्ट बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है।



