होंडा एक साथ बेचेगी महंगी और सस्ती अमेज, मारुति डिजायर की तरह मिलेंगे नए-पुराने दोनों मॉडल; जल्द आएगा CNG वैरिएंट
होंडा एक साथ दो जेनरेशन की अमेज बेचेगी। दूसरी और तीसरी जेनरेशन की अमेज एक ही समय में बेची जाएगी। कंपनी 2024 अमेज को जल्द ही सीएनजी वर्जन में भी पेश करेगी।

ज्यादातर मामलों में नई जेनरेशन की कार लॉन्च होते ही पिछली जेनरेशन या मॉडल के पुराने वैरिएंट की बिक्री बंद कर दी जाती है। लेकिन, इस बार होंडा इस महीने लॉन्च की गई नई अमेज के मामले में एक अलग रणनीति अपना रही है। जी हां, क्योंकि होंडा देश में अब एक साथ दो जेनरेशन की अमेज बेचेगी। दूसरी और तीसरी जेनरेशन की अमेज एक ही समय में बेची जाएगी। इसके साथ ही 2024 अमेज को जल्द ही सीएनजी वर्जन भी मिलेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Amaze
₹ 8 - 10.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City
₹ 11.82 - 16.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11.91 - 16.63 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City Hybrid
₹ 19 - 20.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दोनों जेन की अमेज बेचेगी होंडा
अपने सिटी मॉडल के साथ होंडा दोनों जेनरेशन की अमेज को भी बेचेगी। कंपनी ने यह स्ट्रेटजी अपनी मुख्य रायवल मारुति डिजायर के लिए अपनाई है, जिसे मारुति सुजुकी सब-चार-मीटर सेगमेंट दोनों जेनरेशन के साथ बेचती है। होंडा सेकेंड जेनरेशन की अमेज को भी निजी खरीदारों को पेश करेगी।
जल्द CNG वर्जन में आएगी होंडा 2024 अमेज
होंडा 2024 अमेज को जल्द ही सीएनजी वर्जन में भी पेश करेगी। बता दें कि अमेज के पिछले जेनरेशन पहले से ही सीएनजी अवतार में उपलब्ध है। नई पेशकश को जल्द ही यह विकल्प मिलेगा। हालांकि यह डीलर-स्तरीय फिटमेंट होगा।
दूसरी और तीसरी जेन की कीमत
दूसरी जेनरेशन की अमेज की कीमत 7.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं, तीसरी जेनरेशन की अमेज की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।