
3 नई SUV लॉन्च करेगी होंडा, इसमें 2 हाइब्रिड और एक इलेक्ट्रिक मॉडल; क्रेटा, नेक्सन, ग्रैंड विटारा से टक्कर
भारतीय बाजार में होंडा कार्स 3 मॉडल बेच रही है। इसमें 2 सेडान और एक SUV शामिल है। हालांकि, कंपनी की सेल को बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा है। वैसे, GST 2.0 के बाद कंपनी को सितंबर में इस साल की सबसे बड़ी मंथली सेल मिली है।
भारतीय बाजार में होंडा कार्स 3 मॉडल बेच रही है। इसमें 2 सेडान और एक SUV शामिल है। हालांकि, कंपनी की सेल को बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा है। वैसे, GST 2.0 के बाद कंपनी को सितंबर में इस साल की सबसे बड़ी मंथली सेल मिली है। कंपनी ने पिछले महीने 5,305 गाड़ियां बेचीं। कंपनी क लिए होंडा अमेज और एलिवेट ही थोड़ा-बहुत बेहतर कर रही है। ऐसे में अब कंपनी अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, कंपनी भारत में 3 नई SUVs लाने वाली है। जो अलग-अलग सेगमेंट में दूसरी कंपनियों के मॉडल को चुनौती देंगी।






1. Honda Elevate Hybrid
होंडा एलिवेट वर्तमान में होंडा के भारतीय लाइनअप में एकमात्र SUV है। अब कंपनी एलिवेट का एक नया वर्जन एलिवेट हाइब्रिड बाजार में पेश करने की योजना बना रही है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इसका टेस्ट मॉडल ब्राजील में देखा गया है। SUV का बाहरी डिजाइन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध मौजूदा एलिवेट जैसा ही दिखता है। इस SUV को एक नया रूप देने के लिए अंतिम वर्जन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। उम्मीद है कि इस समय नए हाइब्रिड सिस्टम में हल्के और ज्यादा कुशल पुर्जे और सरल डिजाइन शामिल होंगे। होंडा का कहना है कि इसमें एक छोटा और ज्यादा एनर्जी-डेंसिटी वाला इंजन, एक हल्की बैटरी और एक बेहतर ट्रांसमिशन सेटअप होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Amaze
₹ 8.1 - 11.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.41 - 12.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 6.54 - 9.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. ZR-V Hybrid
कंपनी की लिस्ट में ZR-V भी शामिल है। ये हुंडई क्रेटा से काफी बड़ी है, जिसकी लंबाई 4,568 मिमी, चौड़ाई 1,840 मिमी और ऊंचाई 1,611 मिमी है। इसके इंटरनेशनल वर्जन का व्हीलबेस 2,655 मिमी है और ग्राउंड क्लीयरेंस 126 मिमी है। भारतीय बाजार के लिए, ZR-V में इंटरनेशनल स्तर पर इस्तेमाल किया जाने वाला 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन होने की उम्मीद है। यह इंजन, e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलकर 180 hp का पावर देता है। हायर वैरिएंट में हाइब्रिड असिस्टेंस और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सेटअप भी मिल सकता है। होंडा ZR-V को छोटे 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स के साथ पेश करती है। होंडा ZR-V को कंप्लीटली बिल्ट-अप (CBU) मॉडल के रूप में पेश करने की योजना बना रही है। ऐसे में इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।
3. Sub-4-Metre Electric SUV
होंडा भारत में अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV भी लॉन्च करेगी। पहले उम्मीद थी कि होंडा एलिवेट का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। होंडा कार्स इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के उपाध्यक्ष कुणाल बहल ने संकेत दिया कि पहली भारत-केंद्रित इलेक्ट्रिक कार अप्रैल 2026 और मार्च 2027 के बीच लॉन्च की जाएगी और यह एलिवेट नहीं होगी। अब ऐसी अफवाहें हैं कि नई इलेक्ट्रिक कार एक सब-4-मीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो टाटा नेक्सन ईवी और इस सेगमेंट की अन्य कारों से कॉम्पटीशन करेगी।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




