Creta EV की बढ़ी टेंशन! Honda ने दिखाई अपनी पहली देसी इलेक्ट्रिक SUV की झलक, कब होगी लॉन्च?
इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, होंडा ने भारतीय मार्केट के लिए अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी 0 Alpha (जीरो अल्फा) की पहली ऑफिशियल झलक दिखा दी है।

निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, होंडा ने भारतीय मार्केट के लिए अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी 0 Alpha (जीरो अल्फा) की पहली ऑफिशियल झलक दिखा दी है। बता दें कि अक्टूबर, 2025 के जापान मोबिलिटी शो में पहली बार पेश की गई यह कार होंडा की नई '0 सीरीज' का शुरुआती मॉडल होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि होंडा इस एसयूवी को विदेश से आयात करने के बजाय भारत में ही बनाएगी। इससे इसकी कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल साल 2027 में भारतीय सड़कों पर दौड़ता नजर आएगा।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser EBELLA
₹ 20 - 25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
डिजाइन बेहद फ्यूचरिस्टिक
डिजाइन के मामले में होंडा 0 Alpha बेहद फ्यूचरिस्टिक और मस्कुलर दिखती है। इसके फ्रंट में सीधी खड़ी लाइट्स और बोनट पर एक पतली LED स्ट्रिप दी गई है जो इसे एक मॉडर्न लुक देती है। कार के आगे और पीछे के शीशे काफी झुके हुए हैं, जिससे यह काफी स्पोर्टी नजर आती है। साइड प्रोफाइल में 19-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और चारों तरफ बॉडी क्लैडिंग दी गई है, जो इसे एक मजबूत एसयूवी वाला कैरेक्टर देती है। पीछे की तरफ चौड़े U-शेप वाले LED टेल लैंप्स और बंपर पर लगी छोटी लाइट्स इसे सड़क पर एक अलग पहचान दिलाएंगी।
इंटीरियर में क्या होगा खास?
इंटीरियर की बात करें तो होंडा ने इसे अपनी खास 'थिन' (Thin) पैकेजिंग फिलॉसफी पर तैयार किया है। इसका मतलब है कम जगह में ज्यादा स्पेस और लग्जरी। हालांकि, अभी केबिन की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसमें बिल्कुल सपाट फर्श (Flat Floor), लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। होंडा का फोकस एक ऐसा केबिन तैयार करने पर है जो पूरी तरह से टेक-ओरिएंटेड हो और यात्रियों को खुलापन महसूस कराए।
इतनी हो सकती है कीमत
मीडिया रिपर्ट्स के अनुसार, होंडा 0 Alpha को दो बैटरी पैक ऑप्शन 65 kWh और 75 kWh के साथ पेश किया जा सकता है। यह कार सिंगल-मोटर, फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आएगी, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए दमदार पावर देगी। मार्केट में आने के बाद इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी e Vitara, महिंद्रा BE 6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और टाटा कर्व ईवी से होगा। इसकी संभावित कीमत 25 लाख से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


