Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Shine 100 DX Review With Real Mileage
क्या आपकी पाई-पाई वसूल कर पाएगी होंडा शाइन 100 DX? यहां जानिए इंजन, माइलेज, सेफ्टी की पूरी डिटेल

क्या आपकी पाई-पाई वसूल कर पाएगी होंडा शाइन 100 DX? यहां जानिए इंजन, माइलेज, सेफ्टी की पूरी डिटेल

संक्षेप:

इस मोटरसाइकिल का रियल राइडिंग रिव्यू टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में इसका माइलेज, राइडिंग पोजीशन, सकड़ पर कम्फर्ट, परफॉर्मेंस जैसे कई बातों को बारीकी से समझा। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तब आपको एक बार इस रिव्यू को जरूर पढ़ना चाहिए।

Dec 23, 2025 08:31 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया देश के स्कूटर सेगमेंट की नंबर-1 कंपनी है। वहीं, कंपनी के पोर्टफोलियो में कई शानदार मोटरसाइकिल भी शामिल हैं। इनमें से एक का नाम होंडा शाइन 100 DX है। कंपनी ने इसे इसी साल अगस्त में लॉन्च किया था। इस मोटरसाइकिल को खासतौर से मिडिल क्लास फैमिली या ऐसे ग्राहक जो कम बजट में शानदार माइलेज फैमिली बाइक चाहते हैं, उनके लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में हमने इस मोटरसाइकिल का रियल राइडिंग रिव्यू टेस्ट किया। इस टेस्ट में इसका माइलेज, राइडिंग पोजीशन, सकड़ पर कम्फर्ट, परफॉर्मेंस जैसे कई बातों को बारीकी से समझा। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तब आपको एक बार इस रिव्यू को जरूर पढ़ना चाहिए।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
होंडा शाइन 100 DX का रिव्यू

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Shine 100 DX

Honda Shine 100 DX

₹ 70,507

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine 100

Honda Shine 100

₹ 63,191

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero HF Deluxe Pro

Hero HF Deluxe Pro

₹ 68,485

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus

₹ 73,902 - 76,437

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Platina 110

Bajaj Platina 110

₹ 69,284 - 74,214

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Radeon

TVS Radeon

₹ 55,100 - 77,900

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

होंडा शाइन 100 DX का डिजाइन
साईं समर्थ होंडा डीलरशिप से मिली होंडा शाइन 100 DX के डिजाइन की बात करें तो देखने में ये काफी सिंपल नजर आती है। इसे डेली काम और कम्फर्ट के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें एक चौड़ा पेट्रोल टैंक मिलता है। बाइक पर जगह-जगह मिलने वाले डायनैमिक ग्राफिक्स इसके लुक को बेहतर बनाते हैं। इसका ब्लू कलर व्हाइट और ग्रे कलर की ग्राफिक के साथ आता है। इसके फ्रंट में हैलोजन लाइट मिलती है। बाइक में किसी तरह की LED या फिर DRLs नहीं दिए हैं। हेडलैंम के ऊपर क्रोम फैली हुई है, जो इसके फ्रंट को बेहतर बना देती है। इस मोटरसाइकिल का वजन 103 किलोग्राम है।

ये भी पढ़ें:विक्टोरिस जैसी दिखने वाली ये है अक्रॉस SUV, इंजन और फीचर्स भी एक जैसे मिलेंगे

होंडा शाइन 100 DX का राइड और कम्फर्ट
बात करें इसकी सीट को तो या काफी कम्फर्ट और सॉफ्ट है। यानी आप इसे दिनभर चला सकते हैं, आपको किसी तरह की थकान नहीं लगेगी। अच्छी बात ये है कि सीट लगभग सीधी है, जिससे 2 लोग भी पूरे सफर के दौरान कम्फर्ट रहेंगे। ये काफी हल्की है, जिससे सिटी में इसका राइडिंग काफी आसान और कम्फर्ट हो जाती है। छोटी जगहों से ये आसानी से निकल सकती है। अब बात करें इसकी हैंडलिंग की तो सबसे पहले हैंडल के दोनों हिस्सों पर सभी जरूरी स्विच या बटन मिल जाते हैं। जैसे लेफ्ट साइड में आपको हॉन्च, इंडीकेटर्स और अपर/डिपर मिलता है। जबकि, राइट हैंड पर ऑटो स्टार्ट स्विच और एक्सीलेटर ही मिलता है।

होंडा शाइन 100 DX का रिव्यू

होंडा शाइन 100 DX का LCD डिस्प्ले
इस बाइक में एक छोटी सा LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें राडडर को कई जरूरी डेटा दिखाई देता है। जैसे इसमें पेट्रोल की डिटेल, स्पीड, माइलेज, ट्रिप A, ट्रिप B, टाइम जैसी जानकारी मिलती है। साथ ही, इसमें ऊपर की तरफ न्यूट्रल और इंडीकेटर्स के डिटेल भी दिखती है। इतना ही नहीं, बचे हुए पेट्रोल के आधार पर एक एक्सपेक्टेड रेंज को भी ये दिखाता है। सिटी राइडिंग के लिए ये जानकारी काफी है। इससे ज्यादा का राइडर को काम भी नहीं पड़ता।

होंडा शाइन 100 DX का रिव्यू

होंडा शाइन 100 DX का इंजन और माइलेज

>> मोटरसाइकिल में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.28 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक के इंजन से ज्यादा आवाज नहीं है, जिससे यह लो-रैव पर स्मूथ लगती है। इस बाइक का शुरुआती पिकअप अच्छा है। इसकी मदद से शहर के ट्रैफिक से आसानी से निकलने में मदद मिलती है। हालांकि, इस इंजन को सिटी या फिर एक लिमिटेड स्पीड के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

>> बाइक को जब 50 से 60 Kmph की स्पीड पर दौड़ाया जाता है तब इसका इंजन काफी स्मूद रहता है। इससे ज्यादा आवाज नहीं आती। हालांकि, जैसे ही इंजन पर लोड बढ़ाया जाता है, यानी स्पीड को बढ़ाया जाता है तब इंजन से आवाज आने लगती है। साथ ही, इसके हैंडलबार और फुटपेग में हल्का वाइब्रेशन भी आने लगता है। हालांकि, जैसा हमने पहले कहा कि इसे सिटी राइडिंग के हिसाब से डिजाइन किया गया है तो लिमिटेड स्पीड में इसका परफॉर्मेंस बेहतर रहता है। ये बाइक E20 पेट्रोल का सपोर्ट करती है।

>> अब बाद करें माइलेज तो इसके ट्रिप मीटर पर वैसे तो इसकी डिटेल साफ नजर आती है। इस मोटरसाइकिल में 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यानी फुल टैंक पर ये कंपनी के हिसाब से 750Km से ज्यादा का सफर तय किया जा सकता है। रियल माइलेज टेस्ट में भी इसका लगभग इतना ही माइलेज निकलकर सामने आया। दरअसल, 50 से 60 Kmph की स्पीड पर ये गाड़ी लगभग 75 Kmpl का माइलेज निकालती है, लेकिन स्पीड बढ़ाने का असर इसके माइलेज पर भी दिखता है। हाईवे पर एक स्पीड से चलने से माइलेज बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें:सिएरा हिट होते ही टाटा ने चला अपना नया दांव, अब 2026 में लाएगी ये धासूं eSUV

होंडा शाइन 100 DX का हार्डवेयर और सेफ्टी
होंडा शाइन 100 DX में एक हल्का चेसिस दिया है, जिसकी वजह से बाइक का वजन भी काफी कम है। जैसे कि हम पहले बता चुके हैं कि इसका वजन 103 किलोग्राम है। हल्के वजन का बड़ा फायदा ये होता है कि आप इसे ज्यादा तेज नहीं चला सकते। इससे इसकी हैंडलिंग बेहतर होती है और इसे कंट्रोल करना भी आसान हो जाता है। कंट्रोल करने के लिए इसमें दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके आगे की तरफ 130 mm और पीछे की तरफ 110 mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। साथ ही, ये कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) के साथ काम करता है। साथ ही, इसमें ट्यूबलेस टायर और मजबूत ग्रैब रेल मिलती है। इसमें साइड स्टैंड इंडिकेटर और इंजन कट-ऑफ फीचर भी दिया है, जिससे स्टैंड लगे होने पर बाइक स्टार्ट नहीं होती है।

ये भी पढ़ें:इस साल ये 7 SUVs हुईं लॉन्च और बाजार पर कर लिया कब्जा, कीमत ₹7.90 लाख से शुरू

होंडा शाइन 100 DX खरीदें या नहीं
हर मोटरसाइकिल की तरह इसमें भी खामियां और खूबियां हैं। बात करें खामियों की तो इसमें हैलोजन लाइट मिलती है, जो जाहिर तौर पर रात में उतना बेहतर उजाला नहीं करती। दूसरी तरफ, बात करें खूबियों की तो इसमें सेफ्टी के लिहाज से मिलने वाला साइड स्टैंड का इंजन कट-ऑफ फीचर मिलता है। इसका माइलेज बेहतर है और हर महीने आपकी बचत होगी। सबसे जरूरी बात कि इन दिनों E20 फ्यूल से कई बाइक का माइलेज बिगड़ रहा है, ऐसे में ये इसे सपोर्ट करती है। जिससे इसका माइलेज बेहतर होता है। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 70,507 है। तो कुल मिलाकर ये बजट फ्रेंडली बाइक बेहतर माइलेज के जरूरी सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। ऐसे में इसे खरीदने के बारे में सोचा जा सकता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।