Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Rebel 500 removed from website
होंडा ने भारतीय ग्राहकों को दिया एक और झटका, चुपचाप इस बाइक को बंद किया; इसी साल की थी लॉन्च

होंडा ने भारतीय ग्राहकों को दिया एक और झटका, चुपचाप इस बाइक को बंद किया; इसी साल की थी लॉन्च

संक्षेप: होंडा ने भारतीय ग्राहकों को एक और झटका दे दिया है। कंपनी ने पहले जहां CBR1000RR-R फायरब्लेड SP को अपनी वेबसाइट से हटा था। तो अब उसने रेबेल 500 को भी हटा लिया है। खास बात ये है कि यह रेबेल 500 की पहली बिक्री थी। ऐसा लगता है कि होंडा ने दोनों मॉडलों की लिमिटेड यूनिट की सेल रखी थी।

Fri, 14 Nov 2025 04:34 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

होंडा ने भारतीय ग्राहकों को एक और झटका दे दिया है। कंपनी ने पहले जहां CBR1000RR-R फायरब्लेड SP को अपनी वेबसाइट से हटा था। तो अब उसने रेबेल 500 को भी हटा लिया है। खास बात ये है कि यह रेबेल 500 की पहली बिक्री थी। ऐसा लगता है कि होंडा ने दोनों मॉडलों की लिमिटेड यूनिट की सेल रखी थी। खास बात ये है कि कंपनी ने पिछले महीने इसे ग्लोबल मार्केट के लिए नए कलर्स के साथ अपडेट किया था। तब उम्मीद इस बात की थी इसे भारत के लिए भी अपडेट किया जाएगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इस मोटरसाइकिल को हटाने का एक प्रमुख कारण होंडा ने भारत के लिए सीमित यूनिट रखना भी हो सकता है। वे यूनिट अब बिक चुकी हैं। ब्रांड अक्सर यही तरीका अपनाता है। स्टॉक खत्म होने पर किसी मॉडल को हटा देता है। यह जरूरी नहीं कि इसका स्थाई रूप से प्रोडक्शन बंद हो जाए। अगर होंडा भारतीय बाजार में नई यूनिट आवंटित करती है, तो ये मोटरसाइकिलें वापस आ सकती हैं, लेकिन अभी यह अनिश्चित है। हाल ही में होंडा ने CB300R के साथ भी ऐसा ही किया था, इसे वेबसाइट से हटा दिया था।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Eliminator

Kawasaki Eliminator

₹ 5.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Keeway V302C

Keeway V302C

₹ 4.29 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Brixton Crossfire 500 XC

Brixton Crossfire 500 XC

₹ 5.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Benelli 502 C

Benelli 502 C

₹ 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Benelli Leoncino 500

Benelli Leoncino 500

₹ 4.99 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
CFMoto 650MT

CFMoto 650MT

₹ 5.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:भूल जाओ पुराना डिस्काउंट, अब ₹50000 नहीं बल्कि ₹70000 सस्ती मिल रही ये SUV

भारत में रेबेल 500 वर्तमान में 5.49 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध थी। यह CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) रूट के माध्यम से आती है और गुड़गांव, मुंबई और बेंगलुरु में स्थित होंडा के बिगविंग टॉपलाइन (BigWing Topline) डीलरशिप्स से बेची जाती है। रेबेल 500 (Rebel 500) को खास रूप से उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो एक आरामदायक और शहर के अनुकूल मोटरसाइकिल चाहते हैं, जो हाईवे पर भी पर्याप्त प्रदर्शन दे सके।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।