6-स्पीड गियर, एलॉय, डिस्क ब्रेक + डुअल-चैनल ABS; रॉयल एनफील्ड के 'ग्राहक खींचने' होंडा की धांसू बाइक लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रेबेल 300 में 286cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो करीब 30bhp की पावर और 27.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। ई-क्लच की मदद से बिना क्लच दबाए बाइक स्टार्ट की जा सकती है।

Honda Rebel 300 launched at Rs 2.22 lakh
होंडा ने लॉन्च की ये धांसू बाइक
Honda Rebel 300
केवल
3,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपनी रेबेल 300 (Honda Rebel) मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। इस दमदार और शानदार मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपए तय की गई है। वहीं, इसके ई-क्लच वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.62 लाख रुपए है। ये कीमतें काफी कॉम्पिटिटिव हैं। जब कुछ सप्ताह पहले इन बाइक्स को दिखाया गया था, तब इस तरह की कीमतों की उम्मीद भी की जा रही थी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda CB350
₹ 1.97 - 2 लाख
EMI केवल2,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hness CB350
₹ 1.92 - 1.97 लाख
EMI केवल2,600/ माह
अपनी EMI जानें
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल1,700/ माह
अपनी EMI जानें

रेबेल 300 एक क्रूजर मोटरसाइकिल है, जो रेबेल 500 से इंस्पायर्ड है। यह बात बाइक के डिजाइन में साफ दिखती है, चाहे वह हेडलाइट का आकार हो या फ्यूल टैंक या फिर कर्व्ड फेंडर। होंडा रेबेल 300 का एक्सपोज्ड फ्रेम और सब-फ्रेम भी इसके डिजाइन की खासियतों में से एक है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350, रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 और जावा 42 बॉबर जैसे मॉडल से होगा।

रेबेल 300 में 286cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो करीब 30bhp की पावर और 27.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। ई-क्लच की मदद से बिना क्लच दबाए बाइक स्टार्ट की जा सकती है। साथ ही, गियर भी बदले जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मैनुअल ऑपरेशन के लिए क्लच लीवर भी मौजूद रहता है।

रेबेल 300 में ट्यूबलर स्टील फ्रेम है, जिसे टेलीस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर का सपोर्ट मिलता है। बाइक में एलॉय व्हील्स दिए गए हैं और ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS की सुविधा है। फीचर्स की बात करें तो रेबेल 300 में नया गोल TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसने इंटरनेशनल मॉडल्स में दिखने वाले LCD यूनिट की जगह ली है। इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) सिस्टम और डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।

कंपनी ने लॉन्च के साथ रेबेल 300 की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक पूरे भारत में किसी भी होंडा बिगविंग डीलरशिप पर 5,000 रुपए देकर बाइक बुक कर सकते हैं। डिलीवरी अक्टूबर के मिड में शुरू होगी। मुकाबले की बात करें तो इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 से है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपए से शुरू होती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़रॉयल एनफील्ड के 'ग्राहक खींचने' होंडा ने लॉन्च की ये धांसू बाइक, इतनी रखी कीमत