Honda की बड़ी तैयारी, अगले महीने भारत आ सकती है यह धांसू कार, गजब का है लुक
होंडा अगले महीने भारत में अपनी प्रील्यूड को लॉन्च कर सकता है। होंडा प्रील्यूड 0 से 100 kmph की स्पीड 8.2 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप-स्पीड 188 kmph है।

होंडा (Honda) इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी साल 2030 तक 10 नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। इनमें से सबसे पहला लॉन्च अगले महीने यानी मई में हो सकता है। मई में कंपनी अपनी Prelude को भारत में लॉन्च कर सकती है। पिछले साल प्रील्यूड का 6th जेनरेशन मार्केट में लॉन्च हुआ था और इंटरनैशनल मार्केट में यह सेल भी हो रहा है। अब इस टू-डोर कूपे की भारत में एंट्री होने वाली है। यह 11th जेनरेशन होंडा सिविक के प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है। आइए जानते हैं होंडा की इस अपकमिंग कार के बारे में।






कम है ग्राउंड क्लियरेंस
होंडा प्रील्यूड की लंबाई 4,520 मिमी, चौड़ाई 1,880 मिमी और ऊंचाई 1,355 मिमी है, और इसका व्हीलबेस 2,605 मिमी है। इसके कॉम्पैक्ट डाइमेंशन के कारण इंडियन रोड्स पर इसे चलाना आसान होगा। हालांकि, इसका 135 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब रास्तों पर थोड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। इस टू-डोर कूपे में 2+2 सीटिंग लेआउट है। वहीं, पीछे की सीट पर केवल छोटे बच्चे ही बैठ पाएंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser EBELLA
₹ 20 - 25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टू-मोटर हाइब्रिड सिस्टम
होंडा ने प्रील्यूड में वही टू-मोटर हाइब्रिड सिस्टम इस्तेमाल किया है जो सिविक ई:एचईवी में है। इस पावरट्रेन में एक 'एलएफसी' 2.0-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन को दो इलेक्ट्रिक मोटर - एक ट्रैक्शन यूनिट और एक जनरेटर - के साथ पेयर गया है, जो इंजन क्रैंकशाफ्ट के साथ ही लगे होते हैं। पेट्रोल इंजन 104 किलोवाट (139 एचपी) पावर और 182 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि, ट्रैक्शन मोटर 135 किलोवाट (181 एचपी) पावर और 315 एनएम टॉर्क ऑफर करता है।
वर्चुअल 8-स्पीड ट्रांसमिशन
स्टीयरिंग वील पर लगे पैडल के जरिए ड्राइवर रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के 7 लेवेल में से किसी एक को चुन सकता है। प्रील्यूड में ट्रेडिशनल मल्टी-रेशियो गियरबॉक्स या सीवीटी नहीं है, लेकिन इसमें एक वर्चुअल 8-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, जो मैनुअल कार ड्राइव करने वाली फीलिंग देता है। होंडा इस फीचर को 'S+ शिफ्ट' कहता है। सेंटर कंसोल पर मौजूद एक बड़े बटन के जरिए इसे ऐक्टिवेट करने पर, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग पैडल सिम्युलेटेड गियरशिफ्ट पैडल में बदल जाते हैं, जिसमें राइट पैडल अपशिफ्ट करता है और लेफ्ट पैडल रेव-मैच्ड डाउनशिफ्ट की नकल करता है।
0 से 100 kmph की स्पीड 8.2 सेकंड में
होंडा प्रील्यूड 0 से 100 kmph की स्पीड 8.2 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप-स्पीड 188 kmph है। जापान के WLTC के अनुसार यह 23.6 kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी ऑफर करती है। यूरोप के WLTP के अनुसार यह 100 किलोमीटर पर 5.2 लीटर फ्यूल का यूज करती है। इस हाइब्रिड कूपे में 40 लीटर का फ्यूल टैंक है, जिसका मतलब है कि इसे बिना फ्यूल अप करवाए 944 किलोमीटर (WLTC)/769 किलोमीटर (WLTP) तक चलाया जा सकता है। होंडा जापान के योरी प्लांट में सिविक टाइप R के साथ प्रील्यूड को मैन्युफैक्चर करती है। कंपनी इसे भारत में कस्टम-बिल्ड यूनिट (सीबीयू) के तौर पर इंपोर्ट करेगी और इसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


