SUV खरीदने का सबसे शानदार मौका, 2.12 लाख रुपये का फायदा, सेडान्स पर 1.80 लाख की बचत

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

होंडा की कारों पर बंपर डील मिल रही है। ऑफर में आप एलिवेट, सिटी और अमेज को 2.12 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। यह धमाकेदार डील 31 मई तक लाइव रहेगी।

SUV खरीदने का सबसे शानदार मौका, 2.12 लाख रुपये का फायदा, सेडान्स पर 1.80 लाख की बचत

SUV या सेडान लेने की सोच रहे हैं, तो मई के महीने में आपके लिए तगड़ा ऑफर है। यह धमाकेदार डील होंडा की तरफ से दी जा रही है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऑफर में आप होंडा एलिवेट के साथ सिटी और अमेज को 2.12 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। आप इस डील का फायदा 31 मई 2026 तक उठा सकते हैं। तो आइए डीटेल में जानते हैं कि इस महीने होंडा के कौन से प्रोडक्ट पर क्या डील दी जा रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

एलिवेट पर 2.12 लाख रुपये तक का फायदा

एलीवेट मिडसाइज एसयूवी पर 2.12 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इसमें 40,000 रुपये की कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस के साथ कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। होंडा एसयूवी के बचे हुए स्टॉक यानी MY2025 मॉडल्स पर डिस्काउंटेड प्राइस के साथ 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और एक्सट्रा ऑफर भी दे रही है। होंडा एलिवेट की कीमत 11.60 लाख रुपये से लेकर 16.57 लाख रुपये तक है। यह हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, मारुति विक्टोरिस, टोयोटा हाइराइडर, किआ सेल्टोस और रेनॉल्ट डस्टर मिडसाइज एसयूवी को टक्कर देती है।

सिटी और अमेज पर 1.80 रुपये तक के बेनिफिट

सिटी सेडान के हाइब्रिड मॉडल पर मैक्सिमम डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 1.80 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और एलिवेट की तरह डिस्काउंटेड प्राइस पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। पेट्रोल से चलने वाली सिटी पर 1.56 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं, जिसमें 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 60 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, कुछ लॉयल्टी और कॉर्पोरेट बोनस और डिस्काउंट के साथ एक्सटेंडेड वारंटी शामिल हैं। पेट्रोल इंजन वाली होंडा सिटी की कीमत 12 लाख रुपये से लेकर 16.07 लाख रुपये तक है, जबकि सिटी हाइब्रिड की कीमत फिलहाल 20 लाख रुपये है।

होंडा भारत में अमेज सब-4 मीटर सेडान के सेकेंड और थर्ड जेनरेशन को एक साथ सेल कर रही है। दोनों में से नई यानी थर्ड जेनरेशन के मॉडल पर सबसे अधिक बेनिफिट मिल रहे हैं, जो 67 हजार रुपये तक के हैं। इनमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। दूसरी तरफ सेकेंड जेनरेशन के मॉडल पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलता है। दोनों मॉडल कुछ लॉयल्टी बेनिफिट्स और 7 साल की डिस्काउंटेड एक्सटेंडेड वारंटी के साथ उपलब्ध हैं।

नोट: ध्यान रहे कि ऑफर शहर और स्टॉक की अवेलेबिलिटी पर निर्भर करेगा। ऐसे में डील की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप से जरूर संपर्क कर लें।

(Photo: Cardekho)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।