होंडा के लिए किसी वरदार से कम नहीं यह 5-सीटर, बिकने में फिर बनी नंबर-1; 100% बढ़ गई बिक्री
होंडा ने बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर होंडा अमेज (Honda Amaze) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है।

होंडा ने बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर होंडा अमेज (Honda Amaze) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। होंडा अमेज ने अगस्त महीने में कुल 3,512 यूनिट कार की बिक्री दर्ज की है। इस दौरान अमेज की बिक्री में सालाना आधार पर 100 पर्सेंट की धमाकेदार बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 1,753 यूनिट का था। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रही होंडा एलिवेट
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एलिवेट रही। होंडा एलिवेट ने इस दौरान कुल 1,326 यूनिट की बिक्री की है। हालांकि, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 20 पर्सेंट की गिरावट आई है। जबकि पिछले साल यानी अगस्त, 2025 में कंपनी ने इसकी 1,660 यूनिट्स बेची थीं। वहीं, मासिक आधार पर देखें तो जुलाई, 2026 में इसकी बिक्री में 32 पर्सेंट की बड़ी कमी दर्ज की गई है।
18% बढ़ गई सिटी की बिक्री
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर होंडा की दिग्गज सेडान सिटी रही। होंडा सिटी ने इस दौरान सालाना आधार पर 18 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 514 यूनिट्स कारों की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 437 यूनिट का था। वहीं, लिस्ट में चौथे नंबर पर नया मॉडल ZR-V रहा। इसकी 33 यूनिट्स बिकीं। चूंकि यह नया मॉडल है, इसलिए अगस्त 2025 में इसकी बिक्री जीरो यूनिट थी।
ओवरऑल 40% बढ़ी बिक्री
अगर कंपनी की कुल घरेलू बिक्री पर नजर डालें तो होंडा ने अगस्त, 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5,385 यूनिट कारों की बिक्री की है। जबकि पिछले साल अगस्त, 2025 में कंपनी ने कुल 3,850 यूनिट्स ही बेची थीं। इस लिहाज से सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री में 40 पर्सेंट की मजबूत ग्रोथ दर्ज हुई है। हालांकि, जुलाई 2026 की कुल बिक्री की तुलना में अगस्त में 10 पर्सेंट की मासिक गिरावट दर्ज की गई है।
इतनी है कार की कीमत
होंडा अमेज के लगातार नंबर-1 पोजीशन पर बने रहने की सबसे बड़ी वजह इसकी किफायती कीमत, प्रीमियम लुक्स और बेहतरीन फीचर्स हैं। इस कॉम्पैक्ट सेडान में ग्राहकों को 1.2-लीटर का दमदार आई-वीटेक पेट्रोल इंजन मिलता है। यह शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतरीन माइलेज भी ऑफर करती है। भारतीय मार्केट में होंडा अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 7.41 लाख से लेकर 10.98 लाख रुपये तक जाती है।



