होंडा का मास्टर प्लान! भारतीय मार्केट में जल्द आ रही हैं 3 नई हाइब्रिड SUV; मिलेगा EV जैसा माइलेज

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

दिग्गज कार निर्माता कंपनी होंडा (Honda) भारतीय मार्केट में एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार है। बता दें कि मौजूदा समय में होंडा के पास सिटी, अमेज और एलीवेट जैसे गिने-चुने मॉडल्स ही हैं। 

होंडा का मास्टर प्लान! भारतीय मार्केट में जल्द आ रही हैं 3 नई हाइब्रिड SUV; मिलेगा EV जैसा माइलेज

दिग्गज कार निर्माता कंपनी होंडा (Honda) भारतीय मार्केट में एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार है। मौजूदा समय में होंडा के पास सिटी, अमेज और एलीवेट जैसे गिने-चुने मॉडल्स ही हैं। हालांकि, अब कंपनी अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने जा रही है। होंडा का मुख्य फोकस अब 'हाइब्रिड टेक्नोलॉजी' पर है जो बेहतरीन माइलेज देने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों का एक ऑप्शन भी है। इसी क्रम में कंपनी आने वाले समय में तीन नई स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। आइए जानते हैं कंपनी की मोस्ट-अवेटेड एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

होंडा एलिवेट हाइब्रिड

इस लिस्ट में पहला नाम होंडा एलीवेट हाइब्रिड का है। पहले कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लाने वाली थी, लेकिन अब पूरा ध्यान हाइब्रिड पर शिफ्ट कर दिया गया है। यह एसयूवी एलीवेट के अपकमिंग फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड होगी। इसमें होंडा सिटी वाला 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है। इसकी खासियत यह होगी कि कम रफ्तार पर यह कार पूरी तरह EV मोड पर चलेगी जिससे शहर के ट्रैफिक में जबरदस्त माइलेज मिलेगा।

होंडा जेडआर-वी

होंडा की अगली बड़ी पेशकश 'ZR-V' हाइब्रिड एसयूवी होगी जिसे 2026 के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसे भारत में CBU रूट के जरिए लाया जाएगा। इसमें 2.0-लीटर का बड़ा एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन और eCVT गियरबॉक्स मिलेगा। फीचर्स के मामले में यह कार बेहद एडवांस होगी जिसमें 9-इंच का टचस्क्रीन, 12-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और होंडा सेंसिंग (ADAS) जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे।

नई 7-सीटर हाइब्रिड एसयूवी

होंडा एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म 'PF2' पर काम कर रही है जो खास तौर पर हाइब्रिड इंजन वाली गाड़ियों के लिए बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर बनने वाली पहली गाड़ी एक शानदार 7-सीटर एसयूवी होगी। इस गाड़ी की सबसे बड़ी मजबूती इसकी 'लोकल मैन्युफैक्चरिंग' होगी, जिसकी वजह से होंडा इसकी कीमत को कम रखने में कामयाब होगी। मार्केट में आने के बाद यह एसयूवी सीधे तौर पर हुंडई अल्कजार और महिंद्रा XUV700 जैसे दिग्गजों को चुनौती देगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।