
होंडा की नई स्ट्रैटजी: इस साल भारत में लॉन्च होंगी 4 धांसू कारें, इनमें नई एलिवेट भी शामिल
होंडा भारत को अपनी अगली ग्रोथ स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा बनाने जा रही है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि आने वाले सालों में भारतीय बाजार पर उसका फोकस और मजबूत होगा।
होंडा भारत को अपनी अगली ग्रोथ स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा बनाने जा रही है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि आने वाले सालों में भारतीय बाजार पर उसका फोकस और मजबूत होगा। इसी दिशा में होंडा इस दशक में कुल 10 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इनमें से चार गाड़ियां सिर्फ इसी साल उतारने की तैयारी है। इसमें प्रीमियम हाइब्रिड कारों से लेकर पॉपुलर सेगमेंट के फेसलिफ्ट मॉडल तक शामिल होंगे। होंडा की यह नई स्ट्रैटजी न सिर्फ ब्रांड की मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश है बल्कि भारतीय ग्राहकों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स देने का भी बड़ा कदम मानी जा रही है। आइए जानते हैं कंपनी की ऐसी ही 4 अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।






Honda Prelude
इनमें सबसे खास नाम है Honda Prelude का जिसे कंपनी एक स्टाइलिश स्पोर्ट्स कूपे के तौर पर पेश करने की तैयारी में है। यह कार BMW 2 Series Coupe को टक्कर देगी। हालांकि, परफॉर्मेंस के बजाय इसका फोकस स्टाइल और कम्फर्ट पर ज्यादा रहेगा। होंडा Prelude एक हाइब्रिड कार होगी जिसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा। होंडा Prelude को जापान से CBU के तौर पर भारत लाया जाएगा जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda Elevate Facelift
होंडा अपनी मिड-साइज SUV Elevate को भी इस साल नया लुक देने जा रही है। साल 2023 में लॉन्च के बाद Elevate अपने सेगमेंट में खास असर नहीं छोड़ पाई थी। इसी को देखते हुए कंपनी साल के दूसरे हिस्से में Elevate का फेसलिफ्ट लाएगी। इसमें नए बंपर, अपडेटेड ग्रिल, बदले हुए हेडलैंप और टेललैंप ग्राफिक्स और नए 17-इंच अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे अपडेट मिलने की संभावना है। हालांकि, इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
Honda City
होंडा सिटी को भी कंपनी फिलहाल नजरअंदाज नहीं करने वाली है। अगली जनरेशन सिटी 2028 से पहले आने की उम्मीद नहीं है। इसलिए कंपनी इस साल मौजूदा मॉडल का दूसरा फेसलिफ्ट ला सकती है। इसमें हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव और नए कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके साथ ही होंडा ZR-V नाम की नई ग्लोबल SUV को भी भारत में CBU रूट से लाने की तैयारी में है जो हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी और करीब 50 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




