होंडा की बड़ी तैयारी! भारतीय मार्केट में लाने जा रही 4 धाकड़ SUV; जानिए कब होंगी लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय कार मार्केट में होंडा की गाड़ियों की बिक्री पिछले कुछ सालों से अच्छी नहीं चल रही है। इसे देखते हुए अब होंडा अपनी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही है।

honda is preparing to launch 4 powerful suv in the Indian market
होंडा भारत में 4 नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही

भारतीय कार मार्केट में होंडा की गाड़ियों की बिक्री पिछले कुछ सालों से अच्छी नहीं चल रही है। खासकर SUV के मामले में कंपनी मारुति सुजुकी, टाटा और हुंडई जैसी कंपनियों से पीछे रह गई है। अब होंडा अपनी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले कुछ सालों में भारतीय मार्केट में चार नई SUV उतार सकती है। इनमें एक इलेक्ट्रिक SUV, एक हाइब्रिड SUV और दो पेट्रोल SUV शामिल हैं। इनमें से एक SUV इसी साल दिसंबर में सामने आ सकती है। जबकि बाकी मॉडल 2027, 2028 और उसके बाद मार्केट में आ सकते हैं। आइए जानते हैं होंडा की इन चारों नई SUV में क्या कुछ खास होगा।

होंडा 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV

होंडा की पहली नई एसयूवी 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV होगी। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में जापान मोबिलिटी शो में इसका कॉन्सेप्ट दिखाया था। अब इसका तैयार मॉडल 2 दिसंबर 2026 को भारत में दिखाया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV में ऊंची छत, चौकोर व्हील आर्च और सामने की तरफ बंद ग्रिल मिल सकती है। अंदर बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक ग्लास रूफ और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 65kWh से 75kWh तक की बैटरी मिल सकती है। दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है।

होंडा CR-V हाइब्रिड

होंडा अपनी प्रीमियम SUV CR-V को भी भारत में दोबारा उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसे 2020 में बंद कर दिया था। अब इसका नया हाइब्रिड मॉडल 2027 में आ सकता है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती हैं। इसमें चारों पहियों को ताकत देने वाला सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है। नई CR-V में 15-इंच की टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार फीचर्स और ADAS मिल सकते हैं। इसका केबिन पहले से ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम हो सकता है।

होंडा की छोटी SUV

होंडा भारत में चार मीटर से छोटी एक नई SUV भी ला रही है। इसे 2028 तक मार्केट में उतारा जा सकता है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO और किआ सोनेट से होगा। इससे पहले कंपनी भारतीय मार्केट में WR-V बेचती थी, लेकिन मार्च 2023 में इसे बंद कर दिया गया था। नई SUV के डिजाइन, इंजन और फीचर्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

होंडा की नई कॉम्पैक्ट SUV

होंडा 2028 के बाद एक और नई कॉम्पैक्ट SUV ला सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर से होगा। इस नई SUV में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन या हाइब्रिड इंजन मिल सकता है। अगर होंडा इसमें अच्छे फीचर्स, दमदार इंजन और सही कीमत देती है, तो उसे क्रेटा और दूसरी पॉपुलर SUV को टक्कर देने में मदद मिल सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़होंडा की बड़ी तैयारी! भारतीय मार्केट में लाने जा रही 4 धाकड़ SUV