Honda ने किया कमाल, 21 पर्सेंट बढ़ी कंपनी की सेल, इसी महीने आएंगी दो नई कारें
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने अप्रैल 2026 में टोटल 4,938 यूनिट्स की सेल दर्ज की, जिसमें डोमेस्टिक सेल की 4,069 यूनिट्स शामिल हैं। कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में 21% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दर्ज की है।

होंडा (Honda) की सेल में शानदार सुधार हुआ है। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने अप्रैल 2026 में टोटल 4,938 यूनिट्स की सेल दर्ज की, जिसमें डोमेस्टिक सेल की 4,069 यूनिट्स शामिल हैं। पिछले साल इसी महीने में 4,871 यूनिट्स की सेल हुई थी। कंपनी का एक्सपोर्ट 869 यूनिट्स रहा, जो अप्रैल 2025 के 1,511 यूनिट्स की तुलना में काफी कम है। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने कहा कि कंपनी ने नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की है और डोमेस्टिक मार्केट में 21% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दर्ज की है।






22 मई को आ रहा होंडा सिटी का फेसलिफ्ट
होंडा की धमाकेदार सेल में अमेज, सिटी और एलिवेट का योगदान है। कंपनी इस बेहतरीन सेल परफॉर्मेंस को आगे भी बरकरार रखना चाहती है। इसके लिए कंपनी आने वाले अपने दो नए प्रोडक्ट- सिटी फेसलिफ्ट और ZR-V को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इन दोनों नए प्रोडक्ट्स को भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। आइए जान लेते हैं कि होंडा इन कारों में क्या कुछ ऑफर करने वाला है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda City Hybrid
₹ 20 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz V-Class
₹ 1.4 करोड़ से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Honda ZR-V Hybrid
होंडा भारतीय बाजार में ZR-V हाइब्रिड को CBU मॉडल के तौर पर लॉन्च करने की सोच रही है। इसकी लंबाई 4,568 मिमी, चौड़ाई 1,840 मिमी और ऊंचाई 1,620 मिमी है। इसका वीलबेस 2665 मिमी है। SUV में होंडा का जाना-पहचाना डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगा, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स वाली ओवल फ्रंट ग्रिल, इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ LED हेडलाइट्स, स्लोपिंग बोनट, 19-इंच अलॉय वील्स, LED टेल-लाइट्स शामिल हैं।
केबिन के अंदर इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, 10.2-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर फ्रंट सीट्स और बोस साउंड सिस्टम दिया गया है। यह एक पावरफुल हाइब्रिड एसयूवी है, जिसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और एक छोटा बैटरी पैक शामिल हैं। इसका ताकत 184bhp और टॉर्क 315Nm का है। यह एसयूवी मात्र 7.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह लगभग 22.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Honda City Facelift
नई 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट का डिजाइन इंटरनैशनल मार्केट में सेल हो रही होंडा सिविक से इंस्पायर्ड होने की उम्मीद है। अंदर से, सेडान में अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, नई अपहोल्स्ट्री और ट्रिम्स के साथ-साथ 360-डिग्री कैमरा भी मिल सकता है। इंजन की बात करें तो, अपडेटेड सिटी में मौजूदा 1.5 लीटर iVTEC नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर एटकिंसन साइकिल हाइब्रिड पावरट्रेन बरकरार रहने की संभावना है। बताते चलें कि कंपनी अपनी नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी पर भी काम कर रही है, जो साल 2028 में मार्केट में एंट्री कर सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


