Honda H'ness CB350 gets 3 new colour schemes, check all details रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने आई नई होंडा हाईनेस CB350, नए कलर्स ने बढ़ाई लोगों की धड़कन; मिलेंगे अब ये 3 ऑप्शन, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda H'ness CB350 gets 3 new colour schemes, check all details

रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने आई नई होंडा हाईनेस CB350, नए कलर्स ने बढ़ाई लोगों की धड़कन; मिलेंगे अब ये 3 ऑप्शन

अब होंडा हाईनेस CB350 (Honda H'ness CB350) ने नए कलर ऑप्शन के साथ दमदार वापसी की है। 2025 में होंडा (Honda) ने इस बाइक के लिए 3 नए कलर ऑप्शन लॉन्च किए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 6 March 2025 01:08 PM
share Share
Follow Us on
रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने आई नई होंडा हाईनेस CB350, नए कलर्स ने बढ़ाई लोगों की धड़कन; मिलेंगे अब ये 3 ऑप्शन

अगर आप होंडा हाईनेस CB350 (Honda H’ness CB350) खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, क्योंकि 2025 में होंडा (Honda) ने इस बाइक के लिए 3 नए कलर ऑप्शन लॉन्च किए हैं। ये नए कलर ऑप्शन DLX Pro क्रोम वैरिएंट में जोड़े गए हैं, जिसकी कीमत 2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:टू-व्हीलर्स की सेल्स में हुआ बड़ा उलटफेर, होंडा से छिना नंबर-1 का ताज

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

नए कलर ऑप्शन कौन-कौन से हैं?

होंडा हाईनेस CB350 (Honda H’ness CB350) के DLX प्रो क्रोम (DLX Pro Chrome) वैरिएंट में अब तीन नए शानदार कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।

1- Pearl Nightstar Black – यह बहुत क्लासी और एलिगेंट ब्लैक फिनिश के साथ आता है।

2- Mat Massive Grey Metallic – ये मॉडर्न और स्पोर्टी ग्रे शेड कलर ऑप्शन है।

3- Athletic Blue Metallic – ये स्टाइलिश और यंग ब्लू टच-अप के साथ आता है।

ये नए कलर कुछ डीलरशिप पर उपलब्ध हो चुके हैं और जल्द ही इनकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

होंडा हाईनेश CB350 के अन्य कलर ऑप्शन

होंडा (Honda) ने अपने तीनों वैरिएंट्स DLX, DLX Pro और DLX Pro क्रोम में अलग-अलग कलर ऑप्शन दिए हैं। आइए जरा विस्तार से टेबल में सभी कलर ऑप्शन देखें।

वैरिएंटकलर ऑप्शनकीमत (एक्स-शोरूम)
DLXPearl Deep Ground Grey, Pearl Igneous Black₹2.10 लाख
DLX प्रोPearl Deep Ground Grey, Pearl Igneous Black, Rebel Red Metallic₹2.13 लाख
DLX प्रो क्रोमPearl Nightstar Black, Mat Massive Grey Metallic, Athletic Blue Metallic₹2.15 लाख

मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन – कोई बदलाव नहीं!

होंडा (Honda) ने इस नए अपडेट में सिर्फ कलर ऑप्शन जोड़े हैं, लेकिन इंजन और अन्य स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं। इसमें 348.36cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 5,500rpm पर 20.8bhp की पावर और 3,000rpm पर 30Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ 5-स्पीड स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 310mm फ्रंट डिस्क और 240mm का रियर डिस्क (ड्यूल-चैनल ABS) ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

इसमें होंडा हाईनेस CB350 (Honda H’ness CB350) का 19-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर अलॉय व्हील सेटअप इसे एक बेहतरीन स्ट्रीट क्रूजर बनाता है।

ये भी पढ़ें:कंपनी ने वैगनआर के डिस्काउंट को बढ़ाकर ₹80000 किया, अब इतने में मिल जाएगी कार

क्या आपको होंडा हाईनेस CB350 लेने चाहिए?

अगर आप एक क्लासिक रेट्रो लुक वाली दमदार क्रूजर बाइक चाहते हैं, तो हाईनेस CB350 (H'ness CB350) शानदार विकल्प है। इसमें मिलने वाले नए कलर ऑप्शन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। 2.10 लाख से शुरू होने वाली कीमत इसे अपनी कैटेगरी में एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी बाइक बनाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।