इस टू-वीलर कंपनी ने मचाया तहलका, अप्रैल 2026 में हुई 5.63 यूनिट की ताबड़तोड़ सेल

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अप्रैल 2026 में होंडा ने 17 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दर्ज की। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार होंडा ने अप्रैल 2026 में 5.63 लाख यूनिट की टोटल सेल की, जो पिछले साल इसी समय हुई 4.80 लाख यूनिट से काफी ज्यादा है।

इस टू-वीलर कंपनी ने मचाया तहलका, अप्रैल 2026 में हुई 5.63 यूनिट की ताबड़तोड़ सेल

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की सेल्स में तगड़ा इजाफा हुआ है। अप्रैल 2026 में कंपनी ने 17 पर्सेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दर्ज की। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार होंडा ने अप्रैल 2026 में 5.63 लाख यूनिट की टोटल सेल की, जो पिछले साल इसी समय हुई 4.80 लाख यूनिट से काफी ज्यादा है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अप्रैल 2026 में एक्सपोर्ट में 37.4 प्रतिशत की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ थी। पिछले साल इसी समय यह 57,900 यूनिट्स के मुकाबले एक्सपोर्ट बढ़कर 79,600 यूनिट्स हो गई।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टू-वीलर्स स्पेस में भारी कन्ज्यूमर डिमांड

कंपनी की डोमेस्टिक सेल का टोटल वॉल्यूम में सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसमें अप्रैल 2026 में 4.84 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अप्रैल 2025 में घरेलू बाजार में सेल की गई 4.22 लाख यूनिट्स की तुलना में 14.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। यह इजाफा टू-वीलर्स स्पेस में भारी कन्ज्यूमर डिमांड को दिखाता है, जिसमें होडा की प्रोडक्ट रेंज में एंट्री-लेवल कम्यूटर मोटरसाइकिल, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और एक वर्सटाइल स्कूटर पोर्टफोलियो शामिल है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda NX200

Honda NX200

₹ 1.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Karizma XMR

Hero Karizma XMR

₹ 1.84 - 1.86 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP160

Honda SP160

₹ 1.13 - 1.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda CB350

Honda CB350

₹ 1.97 - 2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda NX500

Honda NX500

₹ 6.33 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

देश भर में 7,000 से अधिक टचपॉइंट नेटवर्क

कंपनी मानेसर, तापुकरा, नरसपुरा और विठ्ठलपुर में मौजूद अपने चार प्लांट्स में मैन्युफैक्चरिंग करती है और देश भर में 7,000 से अधिक टचपॉइंट नेटवर्क के जरिए बायर्स को सर्विसेज देती है। अप्रैल 2026 के आंकड़े दोपहिया बाजार की मजबूती को दिखाते हैं, जो बदलती आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद लगातार स्थिर है। कैलेंडर ईयर की शुरुआती महीनों में सभी सेगमेंट में मांग बनी रही है और HMSI के लगातार बेहतर प्रदर्शन से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फाइनेंशियल ईयर के आगे बढ़ने के साथ ही यह बाजार में अच्छा खासा हिस्सा हासिल करने के लिए अच्छी स्थिति में है।

टॉप पोजिशन पर हीपो मोटोकॉर्प

हीरो मोटोकॉर्प ने अप्रैल 2026 में टू-वीलर्स की सेल में टॉप पोजिशन हासिल किया है। कंपनी की टोटल 5,66,086 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 2025 के इसी टाइम पीरियड में हुई 3,05,406 यूनिट्स की सेल के मुकाबले में एक बड़ी बढ़ोतरी है। डोमेस्टिक मार्केट में इसकी सेल 5,32,433 यूनिट्स रही। जबकि, एक्सपोर्ट 33,653 यूनिट्स का रहा। टोटल सेल में मोटरसाइकिलों की संख्या 5,01,791 यूनिट्स और स्कूटरों की संख्या 64,295 यूनिट्स रही।

सुजुरी मोटरसाइकिल इंडिया की भी धांसू सेल

कंपनी ने इस महीने कुल 1,17,514 यूनिट्स की सेल करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बिक्री पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 4 पर्सेंट ज्यादा है। डोमेस्टिक मार्केट में सुजुकी ने 98,004 गाड़ियां बेचीं। जबकि, एक्सपोर्ट के मामले में 10 पर्सेंट की बढ़त दर्ज करते हुए 19,510 यूनिट्स विदेशों में भेजीं। बता दें कि सुजुकी ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग के सफल 20 साल भी पूरे कर लिए हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।