Hindi Newsऑटो न्यूज़honda elevate price hike up to rs 60000 in january 2026
बड़ा झटका; होंडा की इकलौती SUV हुई ₹60000 तक महंगी, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

बड़ा झटका; होंडा की इकलौती SUV हुई ₹60000 तक महंगी, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

संक्षेप:

होंडा ने अपनी इकलौती एसयूवी एलिवेट को जनवरी 2026 के लिए महंगा कर दिया गया है। अब होंडा एलिवेट के अलग-अलग वैरिएंट को खरीदने के लिए 60,000 रुपये तक ज्यादा देने होंगे। 

Jan 12, 2026 10:57 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

होंडा कार्स इंडिया एक बार फिर भारतीय बाजार में मजबूत वापसी की तैयारी में जुटी है। फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन ही गाड़ियां मौजूद हैं जिनमें अमेज, सिटी और एलिवेट शामिल हैं। हालांकि, इनमें से एलिवेट कंपनी की इकलौती SUV है जिसे अब जनवरी 2026 के लिए महंगा कर दिया गया है। अगर आप होंडा एलिवेट (Honda Elevate) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, कंपनी ने इसके अलग-अलग वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

बेस वैरिएंट को ज्यादा झटका

कंपनी ने जनवरी, 2026 के लिए होंडा एलिवेट की कीमतों में अधिकतम 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी सभी वैरिएंट्स पर एक जैसी नहीं है। सबसे ज्यादा झटका बेस SV वैरिएंट को लगा है जिसकी कीमत करीब 59,900 रुपये बढ़ा दी गई है। इसके बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख रुपये से बढ़कर 11.6 लाख रुपये हो गई है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 9.65 - 15.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq Facelift

Skoda Kushaq Facelift

₹ 11 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टॉप वैरिएंट की कीमत भी बढ़ी

दूसरी ओर V वैरिएंट पर 9,990 रुपये का इजाफा किया गया है। जबकि VX वैरिएंट के मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों की कीमत में 13,590 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। टॉप ZX वैरिएंट की कीमत 9,990 रुपये बढ़ाई गई है जबकि ZX Black वैरिएंट के लिए ग्राहकों को करीब 10 हजार रुपये एडिशनल देने होंगे।

कुछ ऐसी है होंडा की प्लानिंग

आने वाले समय में होंडा भारत को लेकर काफी आक्रामक नजर आ रही है। कंपनी ने 2030 तक भारत में 10 नई कारें लॉन्च करने का वादा किया है जिनमें से 7 SUV होंगी। इससे साफ है कि होंडा भी SUV की बढ़ती डिमांड पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। इसके अलावा, कंपनी प्रीमियम सेगमेंट पर भी फोकस कर रही है और CBU रूट के जरिए कुछ खास ‘हेलो कार्स’ लाने की तैयारी है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।