Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Elevate New Edition Teased Ahead Of Launch
ग्रैंड विटारा, क्रेटा, विक्टोरिस की टेंशन बढ़ाने आ रही ये नई SUV; टीजर में दिखा स्टाइलिश लुक और डिजाइन

ग्रैंड विटारा, क्रेटा, विक्टोरिस की टेंशन बढ़ाने आ रही ये नई SUV; टीजर में दिखा स्टाइलिश लुक और डिजाइन

संक्षेप:

होंडा कार्स ने एक नई अग्रेसिव स्ट्रेटेजी के साथ इंडियन मार्केट में एक बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी भारत को USA और जापान के बाद अपने तीन सबसे जरूरी मार्केट में से एक मान रही है। इस बड़े प्लान में 2030 तक भारत में 10 नई कारें लॉन्च करना शामिल है और इनमें से 7 SUV होंगी।

Sun, 2 Nov 2025 03:04 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश के कॉम्पैक्ट SUV (4.2m से 4.4m SUV) सेगमेंट में होंडा एलिवेट अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इस कार का कारवां धीरे-धीरे आगे भी बढ़ रहा है। एलिवेट, कंपनी के 0 अल्फा इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट पर बेस्ड अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV के साथ कई एलिमेंट्स शेयर करेगी। इसे जापान मोबिलिटी शो 2025 में दिखाया गया है। इसे 2027 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, भारत में तैयार करके ग्लोबल मार्केट में भेजा जाएगा। इस बीच कंपनी ने एलिवेट SUV का एक नया स्पेशल एडिशन का एलान कर दिया है, जिसे पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

दरअसल, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने एक नई अग्रेसिव स्ट्रेटेजी के साथ इंडियन मार्केट में एक बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी भारत को USA और जापान के बाद अपने तीन सबसे जरूरी मार्केट में से एक मान रही है। इस बड़े प्लान में 2030 तक भारत में 10 नई कारें लॉन्च करना शामिल है और इनमें से 7 SUV होंगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11.91 - 16.93 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 11.48 - 17.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line 2025

Hyundai Venue N Line 2025

₹ 11.8 - 13.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.73 - 20.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इस बीच, होंडा को अमेज, सिटी, सिटी e:HEV और एलिवेट की बिक्री को बनाए रखना और बढ़ाना है। होंडा ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप एलिवेट SUV के एक नए स्पेशल एडिशन का टीजर जारी किया है। इस टीजर में बोल्ड और एक्सप्लोरर जैसे शब्द थे, जिससे पता चलता है कि इस होंडा एलिवेट नए एडिशन को बोल्ड एडिशन या एक्सप्लोरर एडिशन कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा ने अपनी नई 7-सीटर का टीजर दिखाया, 27 नवंबर को होगी भारत में लॉन्च

टीजर के अनुसार होंडा एलिवेट नए एडिशन में विज़ुअल अपील के लिए रेड एक्सेंट के साथ अर्थी ब्राउन शेड है। हम ये रेड एक्सेंट फॉग लाइट्स के बगल में फ्रंट बंपर पर और इसके 17-इंच एलॉय व्हील्स पर देख सकते हैं। पूरा व्हील नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ स्पोक्स पर रेड फिनिश होगी। इसकी ग्रिल पर और बोनट पर डेकल्स जैसे दिखने वाले हिस्से पर भी रेड कलर का हल्का सा निशान देख सकते हैं। अंदर भी रेड एम्बिएंट लाइटिंग के साथ और भी रेड एलिमेंट्स होने की संभावना है। ब्लैक और आइवरी इंटीरियर कॉम्बिनेशन के बजाय, होंडा एलिवेट नए एडिशन में ऑल-ब्लैक थीम हो सकती है।

ये भी पढ़ें:मारुति के स्टॉक में खड़ी रह गई ये कार, अक्टूबर में एक भी ग्राहक नहीं मिला

एपेक्स समर एडिशन की तरह, जिसमें 9-इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 360-डिग्री कैमरे दिए गए थे, होंडा एलिवेट नए एडिशन में भी कुछ नए यूनिक फीचर्स होने की संभावना है जो स्टैंडर्ड एलिवेट में नहीं मिलते हैं। वहीं, इसमें 1.5L 4-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 119 bhp और 145 Nm के साथ जारी रहेगा, जो 6-स्पीड MT या CVT के साथ आएगा। भारतीय बाजार में एलिवेट का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक किआ सेल्टोस के साथ मारुति की न्यू विक्टोरिस से होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।