क्रेटा को टक्कर देने वाली इस दमदार SUV पर तगड़ा ऑफर, ₹2.15 लाख तक का फायदा
होंडा बायर्स के लिए इस महीने तगड़ा ऑफर लाया है। इस ऑफर में कंपनी की पावरफुल एसयूवी यानी एलिवेट को तगड़े बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस एसयूवी पर इस महीने 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट दे रही है।

एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कमाल का ऑफर है। यह शानदार ऑफर Honda Elevate पर दिया जा रहा है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की इस एसयूवी को आप इस महीने 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि ऑफर शहर और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप से जरूर संपर्क करें। फिलहाल आइए डीटेल में जानते हैं क्रेटा को टक्कर देने वाली होंडा की इस एसयूवी पर दी जा रही डील के बारे में।
किस वेरिएंट पर क्या बेनिफिट?
इस महीने होंडा एलिवेट के टॉप-स्पेक ZX ट्रिम पर सबसे ज्यादा बेनिफिट मिल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार आप इस एसयूवी को 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। इसके बाद बेस मॉडल से एक ऊपर वाला 'एलिवेट V' ट्रिम आता है, जिस पर 1.61 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। टॉप मॉडल से एक नीचे वाला यावी 'VX' ट्रिम पर कंपनी 1.53 लाख रुपये के बेनिफिट ऑफर कर रही है। बात एलिवेट के मिड-स्पेक 'V' ट्रिम की करें, तो इस पर 1.47 लाख रुपये का फायदा मिल रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
Mahindra Thar
₹ 9.99 - 17.7 लाख
Nissan Tekton
₹ 11 - 18 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
इस महीने बेस 'एलिवेट SV' पेट्रोल-मैनुअल वैरिएंट पर अपको 43 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है। होंडा एलिवेट की कीमत एक्स-शोरूम 11.60 लाख रुपये से शुरू होकर 16.16 लाख रुपये तक जाती है (इसमें कॉस्मेटिक पैकेज का प्रीमियम शामिल नहीं है)। होंडा एलिवेट पर दिए जा रहे इन बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और एक्सटेंडेड वॉरंटी डिस्काउंट के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है।
आने वाला है एलिवेट का फेसलिफ्ट
होंडा अपनी इस एसयूवी का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी भी कर रही है। फेसलिफ्ट में कंपनी रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय वील ऑफर कर सकती है। एसयूवी के लुक को और मॉडर्न बनाने के लिए इसके रियर डिजाइन में भी बदलाव किया जा सकता है। इंटीरियर की बात करें, तो एलिवेट में नए फीचर्स और मौजूदा वर्जन से बेहतर मटेरियल मिलने की उम्मीद है। होंडा अपनी एलिवेट के केबिन को और अधिक प्रीमियम बना सकता है।
इसके लिए इसमें नए और मॉडर्न टेक फीचर्स और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री को ऐड किया जा सकता है। डैशबोर्ड में कुछ नए डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। अपडेटेड एलिवेट में पहले की तरह ही 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाएदा, जो लगभग 121 हॉर्सपावर जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी एलिवेट का एक दमदार हाइब्रिड वर्जन भी ला सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


