इंतजार खत्म! शुरू हुई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट की बुकिंग, इतने रुपये में कर सकते हैं रिजर्व
होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट के नए फेसलिफ्ट मॉडल की प्री-लॉन्च बुकिंग्स शुरू कर दी है। कंपनी होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate Facelift) को आगामी 6 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च करने जा रही है।

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट के नए फेसलिफ्ट मॉडल की प्री-लॉन्च बुकिंग्स शुरू कर दी है। बता दें कि कंपनी होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate Facelift) को आगामी 6 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च करने जा रही है। ग्राहक लॉन्च से पहले इसे देशभर के डीलरशिप पर जाकर 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं। होंडा की इस मिड-साइज SUV को पहली बार सितंबर, 2023 में लॉन्च किया गया था। लगभग तीन साल के सफर के बाद अब इसे नया अपडेट मिलने जा रहा है। आइए जानते हैं नई एलिवेट के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
ज्यादा बोल्ड डिजाइन और नया लुक
कंपनी ने अभी तक इस कार के पूरे लुक और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, टीजर और लीक हुई तस्वीरों से इसके बड़े बदलावों का अंदाजा मिलता है। कार के फ्रंट में री-डिजाइन की गई नई ग्रिल, नए स्टाइल वाली लाइट्स और अपडेटेड बंपर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, गाड़ी में नए अलॉय व्हील्स भी जोड़े जा सकते हैं। हालांकि, एलिवेट की पहचान बनी इसकी ऊंची और मजबूत SUV वाली बनावट को वैसा ही रखा जाएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
MG Hector
₹ 11.99 - 19.5 लाख
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
Mahindra Thar OG
₹ 10.32 - 18.99 लाख
Renault Bigster
₹ 13 - 18 लाख
प्रीमियम केबिन और नए फीचर्स
नए फेसलिफ्ट के इंटीरियर को पहले से काफी ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बनाया गया है। कार के अंदर नए फैब्रिक, नई अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड फिनिशिंग में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इसमें कई नए सहूलियत भरे फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं। कार के अंदर बैठने वाले यात्रियों को अब ज्यादा लग्जरी और कनेक्टेड फील मिलेगा।
पहले वाला ही भरोसेमंद इंजन
नए फेसलिफ्ट मॉडल में पुराने वाले 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर i-VTEC पेट्रोल इंजन को ही बरकरार रखे जाने की उम्मीद है। यह इंजन 121bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें पहले की तरह ही 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते रहेंगे। इसका दमदार इंजन हाईवे हो या शहर की तंग सड़कें, हर जगह राइडिंग को काफी स्मूथ और किफायती बनाए रखता है।
कीमत और कड़ा मुकाबला
मौजूदा एलिवेट मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 11.91 लाख रुपये से शुरू होकर 17.07 लाख रुपये तक जाती है। नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमतों का खुलासा 6 अक्टूबर को लॉन्च के दिन ही किया जाएगा। भारतीय मार्केट में यह अपडेटेड SUV आते ही हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी। इसके साथ ही इसका मुकाबला जल्द लॉन्च होने वाली हुंडई बेयॉन जैसी कारों से भी देखने को मिलेगा।


