एक झटके में ₹1.48 लाख तक सस्ती हो गई क्रेटा, सेल्टोस के टक्कर वाली ये SUV; मौका फरवरी तक वैलिड

Feb 09, 2026 05:13 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट पर फरवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इस दौरान होंडा एलिवेट के अलग-अलग वैरिएंट पर ग्राहकों को अधिकतम 1.48 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।

एक झटके में ₹1.48 लाख तक सस्ती हो गई क्रेटा, सेल्टोस के टक्कर वाली ये SUV; मौका फरवरी तक वैलिड
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा से लिकर किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट जैसी एसयूवी खूब पॉपुलर है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट पर फरवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इस दौरान होंडा एलिवेट के अलग-अलग वैरिएंट पर ग्राहकों को अधिकतम 1.48 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन

होंडा एलिवेट में पावरट्रेन के तौर पर 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 121bhp की अधिकतम पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि कार के इंजन में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमेटिक, दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। भारतीय मार्केट में एलिवेट का मुकाबला मिड-साइज सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी एसयूवी से होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 9.65 - 15.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun Facelift

Volkswagen Taigun Facelift

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी

दूसरी ओर एसयूवी में ग्राहकों को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6-एयरबैग दिया गया है। मार्केट में एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी एसयूवी से होता है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।