नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट! ₹1.76 लाख तक सस्ती हुई क्रेटा के टक्कर की ये SUV; मौका 31 जनवरी तक

Jan 03, 2026 02:17 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

होंडा अपने अलग-अलग मॉडलों पर जनवरी, 2026 में शानदार ऑफर दे रही है। बता दें कि इस दौरान होंडा एलिवेट (Honda Elevate) खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 1,76,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट! ₹1.76 लाख तक सस्ती हुई क्रेटा के टक्कर की ये SUV; मौका 31 जनवरी तक
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

होंडा की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर आप भी नई होंडा कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, होंडा अपने अलग-अलग मॉडलों पर जनवरी, 2026 में शानदार ऑफर दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट पर भी ग्राहकों को शानदार बचत का मौका दे रही है। बता दें कि इस दौरान होंडा एलिवेट (Honda Elevate) खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 1,76,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इनमें कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, ये ऑफर्स 31, जनवरी तक ही लागू हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन

होंडा एलिवेट में पावरट्रेन के तौर पर 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 121bhp की अधिकतम पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि कार के इंजन में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमेटिक, दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। भारतीय मार्केट में एलिवेट का मुकाबला मिड-साइज सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी एसयूवी से होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 9.65 - 15.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Bigster

Renault Bigster

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी

दूसरी ओर एसयूवी में ग्राहकों को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6-एयरबैग दिया गया है। मार्केट में एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस जैसी एसयूवी से होता है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़honda elevate available benefits up to 176000 in january 2026
;;;