Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda City to get second facelift in 2026
सेडान लवर्स कर लें कुछ महीने का इंतजार! 2026 में आएगा ये पॉपुलर मॉडल; अंदर-बाहर से इतनी शानदार होगी

सेडान लवर्स कर लें कुछ महीने का इंतजार! 2026 में आएगा ये पॉपुलर मॉडल; अंदर-बाहर से इतनी शानदार होगी

संक्षेप:

होंडा के पोर्टफोलियो में सिटी सबसे पुरानी और पॉपुलर सेडान है। 2020 में लॉन्च हुई 5th जनरेशन होंडा सिटी को 2023 में फेसलिफ्ट मिला था। अब जब यह बिक्री के 6वें साल में जा रही है। ऐसे में जापानी कार मैन्युफैक्चर 2026 के दूसरे छमाही में इसे फिर से अपडेट करेगा।

Dec 17, 2025 10:12 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

होंडा के पोर्टफोलियो में सिटी सबसे पुरानी और पॉपुलर सेडान है। 2020 में लॉन्च हुई 5th जनरेशन होंडा सिटी को 2023 में फेसलिफ्ट मिला था। अब जब यह बिक्री के 6वें साल में जा रही है। ऐसे में जापानी कार मैन्युफैक्चर 2026 के दूसरे छमाही में इसे फिर से अपडेट करेगा। यह दूसरा सिटी फेसलिफ्ट असल में 2028 में छठी जनरेशन मॉडल के आने तक एक स्टॉपगैप के तौर पर काम करेगा, जिससे होंडा मिडसाइज सेडान को फ्रेश रख सकेगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अभी तक इसके टेस्ट म्यूल्स नहीं देखे गए हैं, लेकिन 2026 सिटी फेसलिफ्ट में ज्यादातर बदलाव बाहर की तरफ होने की उम्मीद है। होंडा ग्रिल, बंपर, हेडलाइट्स, टेल-लाइट्स, व्हील्स और कई चीजों में बदलाव कर सकती है, ताकि 2026 सिटी फेसलिफ्ट को सिविक जैसे ग्लोबल मॉडल्स के साथ लाया जा सके। दूसरी तरफ, हुंडई वरना, वोक्सवैगन वर्टूस और स्कोडा स्लाविया जैसी कॉम्पटीटर कारों को भी अगले साल फेसलिफ्ट मिलेगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda City

Honda City

₹ 12.38 - 16.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 10.69 - 16.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos 2026

Kia Seltos 2026

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 11.16 - 18.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इन 2 नए इलेक्ट्रिक मॉडल से चीनी कंपनी करेगी बड़ा धमाका, भारत में बेच रही 4 ई-कार

अंदर की तरफ, 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट में हल्के बदलाव होने की उम्मीद है, जैसे कि नए ट्रिम पीस और अपहोल्स्ट्री को चेंज किया जा सकता है। कुल मिलाकर इंटीरियर लेआउट और इक्विपमेंट लिस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है, जिसमें एलिवेट की तरह एक ऑप्शनल 360-डिग्री कैमरा जोड़ा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:जब BMW ने मारी टाटा पंच को टक्कर, लेकिन इसके रिजल्ट ने सभी को चौंका दिया

2026 सिटी फेसलिफ्ट मैकेनिकल तौर पर बिना किसी बदलाव के जारी रहेगी, जिसमें सिर्फ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121hp और 145Nm पावर जेनरेट करेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक से जुड़ा होगा। सिटी e:HEV हाइब्रिड भी पेट्रोल वैरिएंट के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें मौजूदा मॉडल का 126hp (कंबाइंड) 1.5-लीटर इंजन और CVT गियरबॉक्स सेटअप बरकरार रहेगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।