सिटी फेसलिफ्ट से लेकर एलिवेट हाइब्रिड और नई ZR-V SUV तक, बड़ा धमाका करने के मूड में Honda

Feb 08, 2026 02:08 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

होंडा की कार पसंद करने वाले लोगों के लिए साल 2026 काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। कंपनी इस साल बड़े कमबैक की तैयारी कर रही है। इस साल कंपनी नए मॉडल्स को लॉन्च करने के साथ मौजूदा वेरिएंट्स के फेसलिफ्ट भी लाने वाली है।

सिटी फेसलिफ्ट से लेकर एलिवेट हाइब्रिड और नई ZR-V SUV तक,  बड़ा धमाका करने के मूड में Honda

होंडा की कार पसंद करने वाले लोगों के लिए साल 2026 काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। कंपनी इस साल बड़े कमबैक की तैयारी कर रही है। इस साल कंपनी नए मॉडल्स को लॉन्च करने के साथ मौजूदा वेरिएंट्स के फेसलिफ्ट भी लाने वाली है। साथ ही इस साल होंडा की पहली ईवी की भी भारत में एंट्री होने वाली है। खास बात है कि कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी भारत में लाने के मूड में है। तो आइए जानते हैं इस साल भारत में होंडा की किन कारों की एंट्री होने वाली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

होंडा सिटी फेसलिफ्ट

होंडा इस साल मौजूदा जेनेरेशन की सिटी को अपडेट करेगी। यह मौजूदा जेनेरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट होगा। इसमें नए सिरे से डिज़ाइन किया गया एक्सटीरियर, केबिन में कुछ सुधार और नए फीचर्स शामिल होंगे। संभावना है कि होंडा इस फेसलिफ्ट में 360-डिग्री कैमरा भी ऑफर कर सकती है। फेसलिफ्टेड सिटी सेडान 2028 में नेक्स्ट जेनेरेशन के आने तक एक टेंपररी ऑप्शन के तौर पर ऑफर की जा जाएगी।

होंडा एलिवेट हाइब्रिड

हाइब्रिड वीइकल होंडा की भारत रणनीति का भी हिस्सा हैं। कंपनी 2026 में अपना पहला हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करेगी। यह एलिवेट एसयूवी पर आधारित होगा। इसमें एक नया हाइब्रिड पावरट्रेन सेटअप होगा, जिसमें 1.5 लीटर एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन को बेस बनाया गया है।

honda elevate

सिटी ई:एचईवी की तुलना में इसमें हल्का बैटरी पैक और अधिक एनर्जी-डेंस इलेक्ट्रिक मोटर होगा। यह नया सेटअप मेंटेन करने में आसान और प्रोडक्शन में सस्ता होगा। इससे होंडा को वीइकल की कीमत को अग्रेसिव रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, हाइब्रिड एलिवेट में कुछ मामूली डिजाइन चेंज और एक्सट्रा फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

होंडा ZR-V एसयूवी

होंडा का एक और प्रोडक्ट जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, वह ZR-V है। यह SUV 2026 में CBU इंपोर्ट के रूप में आएगी। इसका एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 50 लाख रुपये होगा। इसमें 2.0 लीटर का पावरफुल हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होगा, जो ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आएगा। यह सेटअप लगभग 180 हॉर्सपावर जेनरेट करेगा। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी मिलेगा।

ऑल-न्यू होंडा WR-V

होंडा इस साल अपनी ऑल-न्यू WR-V भी लाने वाला है। हाल ही में होंडा को भारत में इंडोनेशिया-स्पेसिफिक मॉडल की टेस्टिंग करते हुए देखा गया, जिससे भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। इंडिया-स्पेसिफिक मॉडल थोड़ा अलग होगा और इसका प्लेटफॉर्म और इंजन Amaze से लिया जाएगा। इसे 1.2 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन और मैनुअल व ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया जाएगा। भारत में यह नेक्सॉन, ब्रेजा, नई वेन्यू और सॉनेट जैसी कारों को टक्कर देगी।

honda wr-v

होंडा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी

होंडा इस साल भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगा। यह होंडा 0 सीरीज के प्रोटोटाइप का प्रोडक्शन वर्जन होगा, जिसे सीईएस में शोकेस किया गया था। 'थिन, लाइट, वाइज' डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित इस गाड़ी का डिजाइन आकर्षक होगा और केबिन टेक्नोलॉजी से भरपूर होगा। यह एक CBU इंपोर्ट होगी और इसीलिए इसकी कीमत प्रीमियम होगी।

होंडा Prelude Coupe

होंडा की यह कार 2026 की पहली छमाही में मार्केट में एंट्री कर सकती है। यह भी CBU इंपोर्ट से ही उपलब्ध होगी। इसका डिजाइन शानदार होगा और यह भारत में कंपनी की पहली डबल-डोर कार होगी। इसमें कंपनी 2.0 लीटर का इंजन देगी, जो 200hp जेनेरेट करेगा। इसकी कीमत 80 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।