इस नई-नवेली सेडान ने डिमांड में डिजायर को भी छोड़ा पीछे, 150% बढ़ गई बिक्री; ऑरा, अमेज भी नहीं टिकी
होंडा सिटी (Honda City) को मई, 2026 में 1,227 लोगों ने खरीदा। इसके साथ ही होंडा सिटी इस महीने देश की सबसे ज्यादा डिमांडिंग सेडान बन गई। सिटी की बिक्री सालाना आधार पर 149.9 पर्सेंट बढ़ गई।

होंडा ने पिछले महीने ही अपनी पॉपुलर सेडान सिटी को अपडेट किया है। अपडेट होने के साथ ही होंडा सिटी (Honda City) की बिक्री भी बढ़ गई है। अगर बीते महीने यानी मई, 2026 की बात करें तो होंडा सिटी को 1,227 लोगों ने खरीदा। इसके साथ ही होंडा सिटी इस महीने देश की सबसे ज्यादा डिमांडिंग सेडान बन गई। बता दें कि सिटी की बिक्री में पिछले महीने सालाना आधार पर 149.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि इस दौरान बिक्री में नंबर-1 रही डिजायर की सालाना ग्रोथ 35.70 पर्सेंट रही। जबकि दूसरी सेडान कारों का सालाना ग्रोथ डिजायर से कम ही रहा। आइए जानते हैं होंडा सिटी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी दिखती है कार
अगर लुक और डिजाइन की बात करें तो नई होंडा सिटी अपडेट के बाद पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न दिखने लगी है। इसके फ्रंट में अब स्लीक एलईडी हेडलाइट्स, आइब्रो जैसी दिखने वाली डीआरएल (DRLs) और एक नया बंपर दिया गया है जो कार को बेहद आक्रामक लुक देता है। इसके अलावा, कार में नए ग्रिल के साथ-साथ 16-इंच के बेहद खूबसूरत 'एयरो-ब्लेड' अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो चलते हुए बहुत शानदार लगते हैं। पिछले हिस्से में भी टेल लैंप और बंपर को नया टच दिया गया है। अब यह कार नए 'क्रिस्टल ब्लैक पर्ल' समेत कुल 6 रंगों में उपलब्ध है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
धांसू है कार का इंटीरियर
सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि कार के केबिन यानी अंदर के माहौल को भी होंडा ने काफी प्रीमियम बना दिया है। नई सिटी हाइब्रिड के इंटीरियर में एक नया कलर स्कीम देखने को मिलता है। डैशबोर्ड पर ज्यादातर जगहों पर सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। फीचर्स की बात करें तो अब इसमें एक बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है,। इसके साथ ही बेहतर एम्बिएंट लाइटिंग, हवादार सीटें और पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे नए फीचर्स भी जोड़ दिए गए हैं।
27 km से ज्यादा है माइलेज
अब बात करते हैं इस कार की सबसे बड़ी यूएसपी यानी इसके इंजन और माइलेज की। नई होंडा सिटी e:HEV में 1.5-लीटर का एटकिंसन साइकिल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 126bhp की पावर और 253Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड तकनीक होने की वजह से यह कार 27.26 किमी प्रति लीटर का बंपर माइलेज देती है। इस नए हाइब्रिड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपये रखी गई है, जो पुराने मॉडल से करीब 1 लाख रुपये ज्यादा है।
इन कारों से होता है मुकाबला
भारतीय मार्केट में होंडा सिटी का एक अलग ही रुतबा है। बता दें कि यह मिड-साइज सेडान सेगमेंट में इकलौती कार है जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ आती है। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला फॉक्सवैगन वर्टस, स्कोडा स्लाविया और हुंडई वरना जैसी शानदार गाड़ियों से है। हालांकि, इन तीनों ही कारों में से किसी में भी ग्राहकों को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में जो लोग बिना चार्जिंग के झंझट के एक प्रीमियम कार और बंपर माइलेज चाहते हैं, उनके लिए नई होंडा सिटी हाइब्रिड एक शानदार ऑप्शन है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


