₹51,700 तक बढ़ी इस हाइब्रिड कार की कीमत, हुंडई वरना को देती है सीधी टक्कर; 27 km/l का शानदार माइलेज
होंडा सिटी (Honda City) अब काफी महंगी हो गई है। कंपनी ने इसके हाइब्रिड ZX वैरिएंट की कीमत में 51,700 का इजाफा किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी प्राइस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सेडान होंडा सिटी (Honda City) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी पूरे लाइन-अप पर नहीं, बल्कि सिर्फ होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid) के ZX वैरिएंट पर लागू की गई है। इस बदलाव के बाद सिटी (City) हाइब्रिड खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। आइए जरा विस्तार से इसकी नई कीमतों पर नजर डालते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda City Hybrid
₹ 20.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
| होंडा सिटी: पुरानी और नई कीमतों में अंतर | |||
|---|---|---|---|
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर (%) | नई कीमत |
| ZX | ₹19,48,200 | ₹51,700 (2.65%) | ₹19,99,900 |
सिर्फ हाइब्रिड ZX वैरिएंट हुआ महंगा
होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid) का ZX ट्रिम अब 51,700 महंगा हो गया है, जो कि करीब 2.65% की बढ़ोतरी है। पहले इस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.48 लाख थी, जो अब बढ़कर 20 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। अच्छी बात यह है कि होंडा सिटी (Honda City) के बाकी पेट्रोल वैरिएंट्स की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दमदार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
होंडा सिटी हाइब्रिड ZX (Honda City Hybrid ZX) में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। यह सेटअप न सिर्फ बेहतर माइलेज देता है, बल्कि स्मूद ड्राइविंग अनुभव के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि सिटी हाइब्रिड (City Hybrid) उन ग्राहकों को खास तौर पर पसंद आती है, जो फ्यूल एफिशिएंसी और प्रीमियम सेडान का कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
होंडा सिटी (Honda City) की मौजूदा कीमत रेंज
कीमत बढ़ोतरी के बाद अब होंडा सिटी (Honda City) की एक्स-शोरूम कीमत 11.95 लाख से शुरू होकर 20 लाख तक जाती है। इस रेंज में सिटी (City) पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों के पास अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प मौजूद हैं।
खरीदने वालों के लिए क्या मायने?
अगर आप होंडा सिटी हाइब्रिड ZX (Honda City Hybrid ZX) खरीदने की सोच रहे थे, तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि, शानदार माइलेज, भरोसेमंद हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम सेडान कम्फर्ट को देखते हुए यह बढ़ी हुई कीमत कई ग्राहकों को फिर भी वाजिब लग सकती है। कुल मिलाकर होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid) अब और प्रीमियम हो गई है, जबकि बाकी सिटी (City) वैरिएंट्स पहले की तरह ही ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प बने हुए हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




