लपक लो डील! होंडा की इस 5-सीटर पर ₹1.33 लाख तक की बचत का मौका; ऑफर 31 जनवरी तक वैलिड

Jan 04, 2026 01:29 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

होंडा अपनी पॉपुलर सेडान सिटी पर जनवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान होंडा सिटी (Honda City) खरीदने पर अधिकतम 1,33,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

लपक लो डील! होंडा की इस 5-सीटर पर ₹1.33 लाख तक की बचत का मौका; ऑफर 31 जनवरी तक वैलिड
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

अगले कुछ दिनों में नई सेडान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि होंडा अपनी पॉपुलर सेडान सिटी पर जनवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान होंडा सिटी (Honda City) खरीदने पर अधिकतम 1,33,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 40,000 रुपये तक के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं होंडा सिटी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो होंडा सिटी में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 121bhp की अधिकतम पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप सीबीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। मार्केट में होंडा सिटी का मुकाबला फॉक्सवैगन वर्टस, मारुति सियाज, स्कोडा स्लाविया और हुंडई वरना से होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda City

Honda City

₹ 11.95 - 16.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 10.69 - 16.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 11.16 - 18.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

₹ 12.49 - 13.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं कार के फीचर्स

कार के इंटीरियर में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, कार में सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गई है। भारतीय मार्केट में होंडा सिटी की एक्स-शोरूम कीमत 11.95 लाख से लेकर 18.89 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;