कंपनी ने अब तक छिपाकर रखी थी अपनी ये नई कार, लेकिन ऑनलाइन लीक हुई फोटो; 22 मई को होगी लॉन्च

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनी के लिए अमेज की बिक्री ठीक-ठाक बनी हुई है, लेकिन सिटी की सेल्स में गिरावट आई है। ऐसे में अब कंपनी इसकी बिक्री में इजाफा करने और सेगमेंट में इसे बेहतर बनाने के लिए 22 मई को इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। अब लॉन्च से पहले इसका फोटो ऑनलाइन लीक हो गया है।

कंपनी ने अब तक छिपाकर रखी थी अपनी ये नई कार, लेकिन ऑनलाइन लीक हुई फोटो; 22 मई को होगी लॉन्च
लॉन्च की सूचना पाएं

होंडा कार्स के पोर्टफोलियो में दो पॉपुलर सेडान हैं, इसमें अमेज और सिटी शामिल हैं। कंपनी के लिए अमेज की बिक्री ठीक-ठाक बनी हुई है, लेकिन सिटी की सेल्स में गिरावट आई है। ऐसे में अब कंपनी इसकी बिक्री में इजाफा करने और सेगमेंट में इसे बेहतर बनाने के लिए 22 मई को इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। अब लॉन्च से पहले इसका फोटो ऑनलाइन लीक हो गया है। ऐसे में इसके अपडेटेड डिजाइन की झलक भी सामने आ गई है। इस इमेज में सेडान का नया फ्रंट-एंड दिखाया गया है, जिसमें नए हेडलैंप, ग्रिल, एक नया डिजाइन वाला बंपर और नए डिजाइन के एलॉय व्हील्स शामिल हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

होंडा सिटी फेसलिफ्ट को पूरी तरह से नया डिजाइन वाला फ्रंट-एंड मिला है, जिसमें LED हेडलैंप्स को ज्यादा शार्प लुक दिया गया है। ग्रिल को भी एक नया डिजाइन मिला है, जिसमें हनीकॉम्ब पैटर्न है और नए डिजाइन वाले बंपर के दोनों किनारों पर नए एयर इनलेट्स और एक बदला हुआ एयर डैम है। इसके अलावा, होंडा का बैज अब ग्रिल के ऊपर लगाया गया है और डुअल-टोन एलॉय व्हील्स का भी एक नया डिजाइन है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बिना किसी कवर के लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि अंदर की तरफ एक फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले होगा, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौजूदा 8.0-इंच यूनिट की जगह एक बड़ी यूनिट दी जा सकती है। इससे डैशबोर्ड के डिजाइन में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। लीक हुए फोटो में सिर्फ फ्रंट-एंड की झलक मिली है, लेकिन उम्मीद है कि सिटी फेसलिफ्ट के पिछले हिस्से में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे।

होंडा फेसलिफ्ट मॉडल में कुछ नए फीचर्स भी पेश कर सकती है, जैसे कि पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एक ऑप्शनल 360-डिग्री कैमरा शामिल है। इसमें कुछ नए ट्रिम पीसेज और अपहोल्स्ट्री भी देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि सिटी फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल की 12 लाख रुपए से 20 लाख रुपए की कीमत सीमा से थोड़ी ज्यादा होगी।

पावरट्रेन की बात करें तो, उम्मीद है कि सिटी फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाला ही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121hp का पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। 126hp वाला e:HEV हाइब्रिड इंजन, जिसे e-CVT के साथ जोड़ा गया है, उसे भी बरकरार रखा जाएगा। अपने सेगमेंट में यह हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टूस जैसी कारों को टक्कर देना जारी रखेगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।