लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंचने लगी नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट, 22 मई को होगी एंट्री; जानिए पूरी डिटेल्स

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

होंडा अपनी पॉपुलर मिड-साइज सेडान सिटी का अपडेटेड मॉडल लेकर आ रही है। कंपनी आगामी 22 मई को होंडा सिटी फेसलिफ्ट (Honda City Facelift) को ऑफिशियली लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंचने लगी नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट, 22 मई को होगी एंट्री; जानिए पूरी डिटेल्स
लॉन्च की सूचना पाएं

दिग्गज कार निर्माता होंडा अपनी सबसे पॉपुलर मिड-साइज सेडान सिटी का अपडेटेड मॉडल लेकर आ रही है। कंपनी आगामी 22 मई को होंडा सिटी फेसलिफ्ट (Honda City Facelift) को ऑफिशियली लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग से ठीक पहले इस कार का एक नया स्पाय वीडियो सामने आ गया है। इसमें यह कार बिना किसी कवर के बिल्कुल साफ नजर आ रही है। इस वीडियो से साफ है कि नई होंडा सिटी लॉन्च से पहले ही कंपनी के शोरूम और डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं अपकमिंग नई होंडा सिटी में कितना बदलाव होने जा रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अब कुछ ऐसी दिखेगी नई सिटी

इंटरनेट पर सामने आया यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 'एरासेली होंडा' डीलरशिप का बताया जा रहा है। वीडियो में कार का सबसे बड़ा बदलाव इसका बिल्कुल नया और स्पोर्टी फ्रंट लुक का दिख रहा है। कंपनी ने इसके चेहरे को पूरी तरह से बदल दिया है। इसमें अब बेहद पतली और शार्प दिखने वाली प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इसमें नई एलईडी डीआरएल (DRL) दी गई हैं। इसके अलावा, कार में ग्लॉस ब्लैक कलर की नई फ्रंट ग्रिल और पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक दिखने वाला बम्पर दिया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

साइड प्रोफाइल भी दमदार

साइड प्रोफाइल की बात करें इसमें मिलने वाले नए 16-इंच के 5-स्पोक डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं, कार के पिछले हिस्से को भी काफी मस्कुलर बनाया गया है। पीछे की तरफ मौजूदा मॉडल जैसी ही एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं। अब इसमें कंपनी की तरफ से ही बॉडी कलर का स्पॉइलर और एक नया रियर डिफ्यूजर बम्पर के साथ दिया जा रहा है। कुल मिलाकर, जहां पुरानी होंडा सिटी देखने में बहुत ही क्लासी और सिंपल लगती थी। वहीं, यह नया मॉडल सड़क पर चलते हुए काफी बोल्ड और मॉडर्न नजर आने वाला है।

धांसू होगा कार का इंटीरियर

केबिन के अंदर की बात करें तो वीडियो में इसके इंटीरियर की भी थोड़ी सी झलक मिली है। इस बार ग्राहकों को एक बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डैशबोर्ड पर खूबसूरत एम्बिएंट लाइटिंग देखने को मिलेगी। इसके साथ ही, नई होंडा सिटी में वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की पूरी उम्मीद है। सेफ्टी के लिए इसमें होंडा का खास 'होंडा सेंसिंग' (ADAS) सेफ्टी सूट, सिंगल-पैन सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर वाली सीटें जैसे प्रीमियम फीचर्स पहले की तरह मिलते रहेंगे।

कुछ ऐसा होगा कार का पावरट्रेन

इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी इसमें कोई बदलाव नहीं करने जा रही है। नई होंडा सिटी में पहले की तरह ही 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 119bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी (CVT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा, 22 मई को ही कंपनी इसका 'सिटी ई:एचईवी' (City e:HEV) मॉडल भी लॉन्च करेगी। इसमें 1.5-लीटर का दमदार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।