होंडा ने एक झटके में ₹1 लाख सस्ती दी ये मोटरसाइकिल, कीमत आसमान से गिरकर खजूर पर आ गई!
होंडा CB750 हॉर्नेट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, कंपनी अपने देशभर के होंडा बिगविंग डीलरशिप पर इस मोटरसाइकिल पर 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही हैं। यह ऑफर MY2025 स्टॉक पर लागू है। वहीं, स्टॉक रहने तक ही ये वैलिड रहेगा।

होंडा CB750 हॉर्नेट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, कंपनी अपने देशभर के होंडा बिगविंग डीलरशिप पर इस मोटरसाइकिल पर 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही हैं। यह ऑफर MY2025 स्टॉक पर लागू है। वहीं, स्टॉक रहने तक ही ये वैलिड रहेगा। CB750 हॉर्नेट को भारत में सबसे पहले 8.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया था। हालांकि, GST 2.0 लागू होने के बाद, इसकी कीमत बढ़कर 9.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कर दी गई।






इस लिमिटेड-पीरियड डिस्काउंट के साथ, इफेक्टिव कीमत काफी कम हो गई है, जिससे मिडिलवेट नेकेड पहले से कहीं ज्यादा आसानी से मिल जाएगी। इस कदम का मकसद MY2025 बैच की बिना बिकी इन्वेंट्री को क्लियर करना है। वहीं, डीलरशिप स्टॉक के आधार पर ऑफर की अवेलेबिलिटी अलग-अलग हो सकती है। इंटरेस्टेड ग्राहक अपने नजदीकी ऑथराइज्ड होंडा बिगविंग आउटलेट से ऑफर का पता कर सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda CB750 Hornet
₹ 9.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki GSX-8R
₹ 9.89 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Daytona 660
₹ 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB650R
₹ 10.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja ZX-4R
₹ 9.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja ZX-4RR
₹ 9.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
होंडा CB750 हॉर्नेट में 755cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 9,500rpm पर 90.5bhp का पावर और 7,250rpm पर 75Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस मोटर को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और यह स्लिपर क्लच से लैस है। मोटरसाइकिल स्टील डायमंड फ्रेम पर बनी है। इसमें USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक लगे हैं। ब्रेकिंग के लिए ट्विन फ्रंट डिस्क और सिंगल रियर डिस्क हैं। साथ ही, डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है।
होंडा CB750 हॉर्नेट के फीचर्स की बात करें तो, इस मोटरसाइकिल में फुल-LED लाइटिंग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला 5-इंच का TFT डिस्प्ले, कई राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल मिलते हैं। ये देश के प्रीमियम सेगमेंट में इस मोटरसाइकिल की अच्छी डिमांड है। उम्मीद है कि इस डिस्काउंट के बाद इसकी बिक्री में ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




