Hindi Newsऑटो न्यूज़honda CB750 Hornet 2026 unveiled with e-Clutch system
अरे वाह! e-Clutch सिस्टम के साथ पेश हुई नई होंडा CB750 हॉर्नेट; जानिए कितनी बदल गई बाइक

अरे वाह! e-Clutch सिस्टम के साथ पेश हुई नई होंडा CB750 हॉर्नेट; जानिए कितनी बदल गई बाइक

संक्षेप:

होंडा ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक CB750 Hornet का अपडेटेड 2026 वर्जन इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने बाइक में कुछ ऐसे अपडेट्स किए हैं जो राइडिंग कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी दोनों को अगले लेवल पर ले जाते हैं।

Nov 24, 2025 04:57 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

होंडा ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक CB750 Hornet का अपडेटेड 2026 वर्जन इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने बाइक में कुछ ऐसे अपडेट्स किए हैं जो राइडिंग कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी दोनों को अगले लेवल पर ले जाते हैं। सबसे बड़ा बदलाव है होंडा का नया e-Clutch सिस्टम जो राइडर्स को गियर शिफ्ट करने का झंझट काफी हद तक खत्म कर देता है। फिलहाल यह अपडेटेड CB750 Hornet केवल विदेशों में उपलब्ध है। उम्मीद है कि बहुत जल्द इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

पावरट्रेन में नहीं हुआ बदलाव

नई CB750 Hornet में वही मौजूदा 755cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है जो 90bhp की पावर और 75Nm का टॉर्क देता है। नया e-Clutch सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल के जरिए क्लच ऑपरेशन को ऑटोमैटिक कर देता है। यानी राइडर बिना ज्यादा मेहनत किए गियर बदल सकता है और चाहे तो गियर में रहते हुए बाइक रोक भी सकता है। न्यूट्रल करने की जरूरत नहीं पड़ती। खास बात यह है कि जो लोग मैनुअल राइडिंग पसंद करते हैं वे अपनी मर्जी से क्लच और गियर कंट्रोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda QC1

Honda QC1

₹ 90,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 X 3 Gen

Ola Electric S1 X 3 Gen

₹ 94,999 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Air

Ola Electric S1 Air

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Numeros n-First

Numeros n-First

₹ 81,800 - 92,500

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tunwal Storm ZX

Tunwal Storm ZX

₹ 90,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं फीचर्स

बाइक में आगे Showa SFF-BP उलटा फोर्क और पीछे लिंक्ड मोनोशॉक दिया गया है जो हाई-स्पीड और शहर की सड़कों पर बेहतर स्टेबिलिटी देता है। ब्रेकिंग सेटअप में 296mm के डुअल फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS शामिल है। फीचर्स की बात करें तो बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ, नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, और चार राइडिंग मोड स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन और यूजर दिए गए हैं।

लुक में भी आई ताजगी

होंडा ने इस बार बाइक के लुक में भी ताजगी लाई है और नए कलर ऑप्शंस पेश किए हैं। इनमें ग्रेफाइट ब्लैक और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक (लाल फ्रेम), इरिडियम ग्रे मेटैलिक के साथ वुल्फ सिल्वर मेटैलिक, वुल्फ सिल्वर मेटैलिक के साथ गोल्डफिंच येलो और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक के साथ मैट जींस ब्लू मेटैलिक शामिल हैं। नए कलर कॉम्बिनेशन बाइक को और ज्यादा स्टाइलिश और एग्रेसिव लुक देते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।