Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda CB650R and CBR650R get New Colours for 2026
होंडा की ये दो मोटरसाइकिल हुईं और भी स्टाइलिश, कंपनी ने जोड़े कई नए कलर्स; लेने से पहले देखें डिटेल

होंडा की ये दो मोटरसाइकिल हुईं और भी स्टाइलिश, कंपनी ने जोड़े कई नए कलर्स; लेने से पहले देखें डिटेल

संक्षेप: होंडा इंडिया आने वाले मॉडलों के बारे में हमेशा से ही चुप्पी साधे रही है, इसलिए उम्मीद है कि इनमें से कुछ कलर देश में भी लॉन्च किए जाएंगे। CBR650R E-क्लच मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक के साथ यलो कलर के एक्सेंट (अपडेट) और ग्रैंड प्रिक्स रेड ट्राइकलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Wed, 15 Oct 2025 05:36 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

होंडा मोटरसाइकिल ने अपने 2026 ग्लोबल लाइन-अप के लिए CB650R और CBR650R में नए कलर्स पेश किए हैं। हालांकि, इन मोटरसाइकिल में इस साल कोई भी मैकेनिकल या तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। अपडेटेड कलर पैलेट इन मोटरसाइकिलों को एक नया लुक देता है जो दुनियाभर में होंडा के प्रशंसकों को आकर्षित करता रहेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

होंडा इंडिया आने वाले मॉडलों के बारे में हमेशा से ही चुप्पी साधे रही है, इसलिए उम्मीद है कि इनमें से कुछ कलर देश में भी लॉन्च किए जाएंगे। CBR650R E-क्लच मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक के साथ यलो कलर के एक्सेंट (अपडेट) और ग्रैंड प्रिक्स रेड ट्राइकलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें:इस दिवाली खरीदने वाले है नई कार, तो इंश्योरेंस लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

CB650R E-क्लच चार कलर्स में उपलब्ध होगा। मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक के साथ ग्रेफाइट ब्लैक मेटैलिक एक्सेंट (अपडेट), मैट जींस ब्लू मेटैलिक के साथ ग्रेफाइट ब्लैक मेटैलिक डिटेल्स (नए), कैंडी एनर्जी ऑरेंज के साथ ग्रेफाइट ब्लैक मेटैलिक एक्सेंट (नए), और ग्रैंड प्रिक्स रेड के साथ ग्रेफाइट ब्लैक मेटैलिक हाइलाइट्स (नए) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:टाटा नेक्सन EV को टक्कर देने आ रही हुंडई की नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार

पावर की बात करें तो इसमें वही 650cc इनलाइन-फोर इंजन है जो अपनी स्मूथ पावर डिलीवरी और शानदार एग्जॉस्ट नोट के साथ आता है। 2024 में पेश किया गया, होंडा का ई-क्लच सिस्टम दोनों मॉडलों की मुख्य विशेषता बना रहेगा। यह तकनीक राइडर्स को क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना आसानी से गियर बदलने की सुविधा देती है। इसका मतलब है कि ट्रैफिक में मोटरसाइकिल पर बेहतर कंट्रोल मिलता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।