Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda CB300R discontinued in India, check all details
होंडा ने चुपचाप बंद कर दी ये धाकड़ बाइक, मार्केट से उठ गया इसका बोरिया बिस्तर

होंडा ने चुपचाप बंद कर दी ये धाकड़ बाइक, मार्केट से उठ गया इसका बोरिया बिस्तर

संक्षेप: होंडा CB300R (Honda CB300R) बंद हो गई है। कंपनी ने इसको चुपचाप अपने वेबसाइट से हटा दिया है। आइए जानते हैं कि क्या कंपनी की इस हल्की और स्टाइलिश बाइक की जगह रेबल 300 लेगी?

Mon, 10 Nov 2025 08:32 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

होंडा ने बिना किसी शोर-शराबे के अपनी लोकप्रिय होंडा CB300R (Honda CB300R) बाइक को भारत से डिस्कन्टिन्यू कर दिया है। कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। डीलर्स का कहना है कि अब कोई भी यूनिट बाकी नहीं है, न ही नई बुकिंग ली जा रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:बजट SUV हुंडई वेन्यू के इस वैरिएंट पर टूटे लोग, 20% ग्राहकों ने सिर्फ ये चुना

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Keeway K300 R

Keeway K300 R

₹ 2.65 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Keeway RR 300

Keeway RR 300

₹ 1.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RTR 310

TVS Apache RTR 310

₹ 2.21 - 2.87 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 250 Duke

KTM 250 Duke

₹ 2.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel

Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel

₹ 2.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM RC 200

KTM RC 200

₹ 2.15 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

हल्की, फास्ट और प्रीमियम नेकेड बाइक

होंडा ने CB300R को पहली बार 2019 में लॉन्च किया था। यह बाइक पूरी तरह CKD यूनिट (Completely Knocked Down) के रूप में आई थी। लेकिन, BS6 नॉर्म्स आने के बाद 2020 में इसे बंद कर दिया गया। इसके बाद 2022 में दोबारा लॉन्च हुई, इस बार कुछ लोकल कंपोनेंट्स के साथ और हल्के-फुल्के डिजाइन बदलावों के साथ आई। खास बात यह थी कि सिर्फ 146 किलो वजन के साथ यह अपने सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक थी।

इंजन और परफॉर्मेंस

होंडा CB300R में 286cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया था, जो 9,000rpm पर 31.1hp की पावर और 7,500rpm पर 27.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन पुराने CBR250R के इंजन पर आधारित था, लेकिन मॉडर्न रिफाइनमेंट्स के साथ आता था। इस बाइक की खासियत इसकी शार्प हैंडलिंग और स्मूद परफॉर्मेंस थी। ये KTM जैसी हार्ड-एज्ड नहीं लगती थी।

होंडा CB300R की कीमत

होंडा CB300R के कीमत की बात करें तो इसकी आखिरी कीमत 2.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी।

CB300R क्यों हुई बंद?

होडा (Honda) ने कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी नई रेबल 300 (Rebel 300) के लिए जगह बना ली है। रेबल 300 (Rebel 300) और CB300R दोनों में एक ही इंजन है। ऐसे में दोनों को साथ बेचना सेल्स में टकराव पैदा कर सकता था।

इंजन नॉर्म्स की दिक्कत नहीं

दोनों बाइक्स BS6 और नए एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करती हैं, इसलिए बंद करने का कारण रेगुलेशन नहीं है।

कम बिक्री

हल्की और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड होने के बावजूद CB300R की सेल्स कभी खास नहीं बढ़ी।शुरू में इसकी कीमत ज्यादा थी, जिससे बहुत से खरीदार पीछे हट गए।

क्या CB300R दोबारा लौटेगी?

फिलहाल, संभावना कम है। कंपनी अब रेबल 300 (Rebel 300) पर फोकस कर रही है। अगर Rebel 300 भारत में सफल रही, तो शायद बाद में होंडा CB300R को फिर से किसी अपडेटेड अवतार में ला सकती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।